फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Physiotherapy students starting protest in BHU clash with IMS director

Varanasi: बीएचयू में फिजियोथेरेपी के छात्रों ने किया धरना-प्रदर्शन, आईएमएस निदेशक से हुई नोकझोंक

Wed, 19 Jul 2023 09:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Jul 2023 09:32 PM IST
सार

आईएमएस बीएचयू में फिजियोथेरेपी के 2019-2023 के छात्रों ने बुधवार को समस्याओं का समाधान न होने पर निदेशक प्रो. एसके सिंह का घेराव किया। इस दौरान निदेशक और छात्रों के बीच नोकझोंक भी हुई। 

विज्ञापन
Physiotherapy students starting protest in BHU clash with IMS director
फिजियोथेरेपी के छात्रों ने किया धरना-प्रदर्शन, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू में फिजियोथेरेपी के 2019-2023 के छात्रों ने बुधवार को समस्याओं का समाधान न होने पर निदेशक प्रो. एसके सिंह का घेराव किया। इस दौरान निदेशक और छात्रों के बीच नोकझोंक भी हुई। छात्रों ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि कई बार आवाज उठाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है, जिसके बाद धरने पर बैठना पड़ा।

विज्ञापन


देर शाम आईएमएस के संयुक्त कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने नियमानुसार सही फोरम तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया, लेकिन छात्र नहीं माने। फिजियोथेरेपी के छात्र शाम को निदेशक से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। मुलाकात नहीं हो पाई तो चैनल गेट को घेर कर बैठे गए। जैसे ही निदेशक निकले उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: छेड़खानी के आरोपी मदरसा प्रबंधक को शिक्षिका ने चप्पल से पीटा, प्रेस वार्ता के दौरान जमकर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने बताई ये समस्याएं

छात्रों ने बताया कि फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी को काउंसिल द्वारा मान्यता दिलाने, इंटर्नशिप, पोस्टिंग के साथ ही मानदेय संबंधी समस्या को दूर करने, कोर्स संचालन, अन्य जानकारियां सही समय पर दिए जाने की मांग की जा रही है।

छात्रों ने ज्ञापन की कॉपी आईएमएस निदेशक के साथ ही कुलपति, संकाय प्रमुख, छात्र अधिष्ठाता, चीफ प्रॉक्टर, कोर्स कोआर्डिनेटर को देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने बताया कि पूर्व में धरना देने के बाद निदेशक के स्तर से लिखित आश्वासन दिया गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

शाम पांच बजे के बाद आईएमएस डायरेक्टर नहीं हूं

फिजियोथेरेपी के छात्रों ने शाम को निदेशक के कार्यालय से बाहर आने पर उनसे बातचीत की। छात्र तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे थे, वहीं निदेशक उन्हें मोबाइल में उपस्थिति का रिकॉर्ड दिखा रहे थे और क्लास की जानकारी दे रहे थे। निदेशक भी मोबाइल से छात्रों की रिकार्डिंग कर रहे थे। छात्रों के गेट पर खड़े होने की वजह से उन्हें अपनी गाड़ी तक जाने में मशक्कत करनी पड़ी। छात्रों ने भी रिकार्डिंग की। निदेशक ने छात्रों से यहां तक कह डाला कि शाम पांच बजे के बाद मैं डायरेक्टर नहीं हूं। कोर्स कोआर्डिनेटर के पास जाइए। इसके बाद निदेशक गाड़ी में बैठकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed