फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Madrasa manager accused of molestation thrashed by Lady teacher with slippers in varanasi

Varanasi: छेड़खानी के आरोपी मदरसा प्रबंधक को शिक्षिका ने चप्पल से पीटा, प्रेस वार्ता के दौरान जमकर हुआ हंगामा

Wed, 19 Jul 2023 06:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Jul 2023 06:29 PM IST
सार

वाराणसी के मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में छेड़खानी के आरोपी मदरसा दायरतुल इस्लाह चिराग ए उलूम के प्रबंधक रिजवान अहमद की पत्रकार वार्ता में जमकर हंगामा हुआ। मदरसे में स्थाई नियुक्ति दिलवाने के बदले छेड़खानी और धन उगाही का आरोप लगाने वाली शिक्षिका ने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
Madrasa manager accused of molestation thrashed by Lady teacher with slippers in varanasi
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में बुधवार को छेड़खानी और विश्वास के आपराधिक हनन के आरोपी की प्रेस कांफ्रेंस में पीड़िता पहुंची तो जमकर हंगामा हुआ। धक्का-मुक्की और छीनाझपटी के साथ ही चप्पल तक चली। प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद पत्रकारों के हस्तक्षेप पर स्थिति किसी तरह से नियंत्रित हुई।

विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी और उसके एक करीबी के खिलाफ कोतवाली थाने में छेड़खानी और मारपीट सहित अन्य आरोपों में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। रसूलपुरा स्थित मदरसा दायरतुल इस्लाह चिराग ए उलूम की एक शिक्षिका की तहरीर के आधार पर प्रबंधक रिजवान अहमद और उसके करीबी बेलाल अहमद के खिलाफ बीते 12 जुलाई को जैतपुरा थाने में छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


महिला के अनुसार, स्थायी शिक्षिका के तौर पर उसकी नियुक्ति के लिए रिजवान अहमद ने उससे 15 लाख रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर शारीरिक संबंध स्थापित करने के लिए कहा था। विरोध करने पर उसने ऐसा धक्का दिया कि उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी गठबंधन पर कसा तंज, बोले- अपने स्वार्थ के लिए एक मंच पर आए ये लोग

सहकर्मी शिक्षिकाओं के साथ पराड़कर भवन पहुंची महिला

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसे जानकारी मिली की आरोपी मदरसा प्रबंधक पराड़कर भवन में प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है। इस पर उसने जैतपुरा थानाध्यक्ष को फोन कर कहा कि आरोपी को प्रेस कांफ्रेंस करने से रोका जाए। जैतपुरा थानाध्यक्ष ने उसकी बात अनसुनी कर दी तो वह अपनी सहकर्मी शिक्षिकाओं के साथ पराड़कर भवन गई।

वहां उसका नकाब खींच कर शील भंग किया गया। इसके साथ ही मारपीट कर धमकी दी गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिजवान अहमद सहित दो के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

महिला के सभी आरोप बेबुनियाद

रिजवान अहमद ने महिला के आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि उनका नियुक्ति संबंधी आवेदन गलत भरा गया था। इसलिए नियुक्ति कमेटी ने उसे निरस्त कर दिया था। उसके बाद से ही वह तरह-तरह के आरोप लगा रही हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महिला ने अन्य महिलाओं के साथ अनावश्यक हंगामा कर हमें चप्पल से मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed