फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People struggled with jam on the new year, the traffic system was in shambles

नये साल पर जाम से जूझती रही जनता, धड़ाम हुई यातायात व्यवस्था

Sun, 02 Jan 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
People struggled with jam on the new year, the traffic system was in shambles
नए साल के पहले दिन शहर में उमड़ी पांच लाख से अधिक की भीड़ ने कमिश्नरेट पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था को धड़ाम कर दिया। शहर के सभी पार्किंग फुल रहे। गंगा घाटों को जाने वाले मार्गों पर सुबह से वाहनों का रेला लगा। ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस जाम खुलवाने की कोशिश करती रही, लेकिन जनता को कोई फायदा नहीं हुआ। लिहाजा, घंटे भर तक लोग जाम में ही फंसे रहे।
विज्ञापन

सारनाथ, पहड़िया, पांडेयपुर, हुकुलगंज, नदेसर, चौकाघाट, अंधरापुल, विशेश्वरगंज, मैदागिन, चौक, गोदौलिया, नई सड़क, बेनिया, चेतगंज, लंका, रामनगर में पूरे दिन जाम लगा रहा। अस्सी घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर पुलिस को बैरिकेडिंग करनी पड़ी। इतनी भीड़ की संभावना ट्रैफिक पुलिस को भी नहीं थी। मैदागिन और गोदौलिया के बीच पैदल चलना भी दूभर रहा। कई जगहों पर पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। लंका से अस्सी और रविंद्रपुरी से अस्सी की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार दोपहर में फंसे रहे। यही हाल लंका से सामने घाट मार्ग का रहा। नगवां स्थित रविदास पार्क मार्ग पर अपराह्न से लेकर शाम तक जाम ने लोगों को रुलाया। कमच्छा स्थित बटुक भैरव मंदिर, दुर्गाकुंड मंदिर, बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर में भी उमड़ी। कॉमर्स फैकल्टी के पास ही बैरिकेडिंग कर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed