{"_id":"5d2dd3008ebc3e6ced373972","slug":"people-rescue-a-jaunpur-family-during-drowning-in-ganga-child-missing-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कहां गया परिवार के साथ 10 दिन पहले डूबा बच्चा, नाविकों ने कहा- सभी को बचाया लेकिन पुलिस ने नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां गया परिवार के साथ 10 दिन पहले डूबा बच्चा, नाविकों ने कहा- सभी को बचाया लेकिन पुलिस ने नकारा
Tue, 16 Jul 2019 07:25 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 16 Jul 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
गायब हुआ बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में 5 जुलाई को गंगा में एक नाव पलट गई थी, जिस पर सवार परिवार के 7 लोग डूबने लगे थे। इस दौरान गंगा किनारे लोगों ने उन्हें बचा लिया। नाव में एक पांच साल का बच्चा भी सवार था। इसको लेकर एक संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
परिवार को बचाने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने बच्चे समेत सभी को गंगा में डूबने से बचा लिया था, तो वहीं विंध्याचल पुलिस का मानना है कि बच्चा डूब गया है, क्योंकि बच्चा उस हादसे के बाद से गायब है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में ढील बरत रही है। वहीं नाविकों का कहना है कि बच्चे समेत पूरे परिवार को गंगा में डूबने से बचा लिया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के पंवारा गांव के उमेश दुबे अपने परिवार के साथ विंध्याचल मां विंध्यवासिनी के धाम में पूजन-दर्शन करने आए थे। इस दौरान वह विंध्याचल के पक्का घाट से एक नाव में बैठकर परिवार के 7 लोग गंगा नदी के उस पार स्नान करने गए थे। स्नान के बाद गंगा के उस पार से लौटते वक्त तेज आंधी और पानी आने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई।
विज्ञापन
इससे नांव में सवार परिवार के सभी लोग डूबने लगे। इसी दौरान गंगा किनारे वाले नाविक अपनी नाव लेकर तुंरत वहां पहुंच गए और सभी को बचा लिया, लेकिन पांच साल का सौरभ दुबे वहां से गायब हो गया। इसकी लिखित शिकायत परिवार ने विंध्याचल थाने को दी।
10 दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का कुछ पता नहीं चला है। नाविकों का कहना है कि उन्होंने बच्चे को बचाया था। वहीं पुलिस का कहना है कि बच्चे को नाविकों ने नहीं बचाया है वो नदी में ही डूब गया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में बहुत ही उदासीन रवैया अपना रही है।