{"_id":"60a7e8700f47fb2a8c4430b0","slug":"people-of-varanasi-sad-after-chipko-movement-founder-sundarlal-bahuguna-death-his-role-was-in-cleans-pushkar-pond","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदर लाल बहुगुणा के निधन से काशी के लोग मर्माहत, पुष्कर तालाब की सफाई में था अमूल्य योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदर लाल बहुगुणा के निधन से काशी के लोग मर्माहत, पुष्कर तालाब की सफाई में था अमूल्य योगदान
Fri, 21 May 2021 10:35 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 21 May 2021 10:35 PM IST
सार
चिपको आंदोलन के प्रणेता और सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर लाल बहुगुणा का वाराणसी से भी रिश्ता रहा है। वो कई मौकों पर बनारस आए। अस्सी स्थित पुष्कर तालाब के सफाई अभियान में सुंदरलाल बहुगुणा ने अपना अमूल्य योगदान दिया था
विज्ञापन
चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदर लाल बहुगुणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिपको आंदोलन के प्रणेता प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के निधन से काशी के लोग भी मर्माहत हैं। अस्सी स्थित पुष्कर तालाब के सफाई अभियान में सुंदरलाल बहुगुणा ने अपना अमूल्य योगदान दिया था। पुष्कर तालाब सफाई अभियान की 2004 में शुरुआत करने वाले रामयश मिश्र ने बताया कि सुंदर लाल बहुगुणा काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित एक समारोह में शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन
हम लोगों के एक आग्रह पर वह अस्सी स्थित पुष्कर तालाब आए। उन्होंने एक घंटे तक तालाब से जलकुंभी निकालने के साथ ही श्रमदान में लगे युवाओं को जल स्त्रोतों को बचाने की अपील की। रामयश मिश्र ने बताया कि सुंदरलाल बहुगुणा प्रकृति के साथ अपना जीवन जीने के साथ ही उसे बचाने का जीवन पर्यंत प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर पुष्कर तालाब पर सुंदरलाल बहुगुणा को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की।
विज्ञापन
लोक समिति आश्रम में कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर लोक समिति के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने बताया कि सुंदरलाल बहुगुणा 22 फरवरी 2009 को लोक समिति आश्रम नागेपुर में आए थे।
उन्होंने ब्लाक मुख्यालय आराजी लाइन में पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होकर सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ब्लाक परिसर में पौधरोपण करके जल संचयन की शुरुआत की। जिनसे प्रेरणा पाकर आराजी लाइन ब्लाक में 100 से ज्यादा मॉडल तालाब व वृहद पैमाने पर पौधरोपण का काम कराया गया।
उन्होंने ब्लाक मुख्यालय आराजी लाइन में पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होकर सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ब्लाक परिसर में पौधरोपण करके जल संचयन की शुरुआत की। जिनसे प्रेरणा पाकर आराजी लाइन ब्लाक में 100 से ज्यादा मॉडल तालाब व वृहद पैमाने पर पौधरोपण का काम कराया गया।