फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people doing help of each other

मदद के लिए काशीवासियों ने बढ़ाए हाथ

Mon, 17 May 2021 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
people doing help of each other
कोरोना की दूसरी लहर ने कई लोगों पर काफी बुरा असर डाला है। किसी के सामने रोजी-रोटी का संकट है तो किसी के सामने भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में काशी के लोगों ने उनके मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार को सारनाथ व आशापुर क्षेत्र में कोरोना मेडिकल वितरण किया। वितरण कार्यक्रम में गौतम नगर प्रचार प्रमुख विजय, राहुल, हरिशंकर व विजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं, आइडियल वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पति की मृत्यु के बाद कोरोना काल में तीन बच्चों को अकेले पालने वाली महिला को सिलाई मशीन प्रदान कर आर्थिक रूप से सबल बनाया गया। मदद संस्थापक बिना सिंह की ओर से की गई।
विज्ञापन

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के सचिव डॉ. राधा किशोरी की ओर से रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क किनारे रहने वाले परिवारों, रिक्शा चालकों व मुस्लिम बस्तियों में मास्क व दवाओं का वितरण किया गया। ट्राई टू फाइट फाउंडेशन के युवाओं की ओर से कोरोना संकट में ट्राई टू फीड मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के जरिए युवा जरूरतमंदों व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक राशन व भोजन मुहैया करा रहे हैं। वस्त्रदान फाउंडेशन के युवा कैंट स्टेशन व रोडवेज पर रहने वाले असहाय लोगों दिहाड़ी मजदूरों का पेट भरने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीएचयू इकाई के कार्यकर्ताओं ने छित्तूपुर स्थित बस्तियों में जाकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। साथ ही उनकी ऑनलाइन पंजीकरण में भी मदद की।

विद्यार्थी परिषद काशी हिंदू विश्वविद्यालय विभाग के संयोजक अधोक्षज पांडे ने बताया कि कार्यकर्ता लगातार लोगों की सहायता कर रहे हैं। इसमें टीकाकरण से लेकर जरूरत पड़ने पर प्लाज्मा और रक्तदान भी कराया जा रहा है। विभाग सह संयोजक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि बस्तियों में रहने वाले 76 व्यक्तियों ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया। लोगों में होम्योपैथिक दवाओं का वितरण भी कराया गया। इस दौरान साक्षी सिंह, राहुल राणा, प्रिया राय, आशीष कुमार, नवीन, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed