{"_id":"5eb1c50f8ebc3e90541febe7","slug":"people-decreases-at-liquor-shops-in-varanasi-city-news-vns5235231191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन नहीं नजर आई शराब ठेकों पर भीड़, 1.71 करोड़ की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन नहीं नजर आई शराब ठेकों पर भीड़, 1.71 करोड़ की बिक्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लॉकडाउन में शराब और बीयर की बिक्री के दूसरे दिन मंगलवार को ठेकों पर लोगों की भीड़ नहीं नजर आई। इसके साथ ही पहले दिन की तुलना में शराब और बीयर की बिक्री भी कम हुई।
जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह ने बताया कि 36,500 लोगों ने एक करोड़ 71 लाख 90 हजार 890 रुपये की शराब और बीयर खरीदी। इसमें सर्वाधिक बिक्री अंग्रेजी शराब की एक करोड़ 29 लाख 30 हजार 400 रुपये की हुई। अंग्रेजी शराब खरीदने के लिए ठेकों पर 22 हजार लोग आए थे। 7500 लोगों ने 34 लाख 62 हजार 550 रुपये की देसी शराब खरीदी। वहीं, 7000 लोगों ने सात लाख 97 हजार 940 रुपये की बीयर खरीदी। गौरतलब है कि सोमवार को शराब और बीयर के ठेके खुलने से पहले ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। सोमवार को 88 हजार लोगों ने चार करोड़ 73 लाख 84 हजार रुपये की शराब और बीयर की खरीदारी की थी। सोमवार की भीड़ देख कर मंगलवार को पुलिस भी सुबह 10 बजे से ही शराब और बीयर ठेकों के आसपास तैनात हो गई थी। हालांकि खरीदारों के कम आने के कारण पुलिस को भी कोई खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी।