फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   patients and his families get medicine from amrit pharmecy counter at bhu hospital

बीएचयू अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को मिलेगी ये बड़ी सहूलियत

Mon, 08 May 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 08 May 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
patients and his families get medicine from amrit pharmecy counter at bhu hospital
चार काउंटर बनाए गए, दवा लेने के लिए नहीं करनी होगी मारामारी - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू अस्पताल  में इलाज कराने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर है। सस्ते दर पर ब्रांडेड दवा उपलब्ध कराने के लिए यहां खुली अमृत फार्मेसी पर भी अब उन्हें भीड़ में धक्कामुक्की नहीं करनी होगी। यहां भी अब काउंटर से दवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए यहां चार काउंटर बनवाए गए हैं। अब तक कोई काउंटर न होने की वजह केंद्र के अंदर भीड़ उमड़ती है और दवा लेने के लिए घंटों हाथ में पर्चे लिए खड़े रहना पड़ता है।
विज्ञापन


बीएचयू में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार, झारखंड, नेपाल तक के हजारों मरीज हर दिन आते हैं। ओपीडी में इलाज के बाद जांच और दवा के लिए इतनी भीड़ होती है कि लोगों को घंटों  इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को सस्ते रेट पर दवाएं मिल सकें, इसके लिए अस्पताल परिसर में अमृत और उमंग फार्मेसी खोली गई है। उमंग पर तो दवा वितरण के लिए पहले से काउंटर सिस्टम लागू है लेकिन अमृत फार्मेसी पर अब तक ऐसी कोई व्यवस्था न होने से दवा लेने के लिए भीड़ में धक्के खाने के सिवा कोई विकल्प नहीं होता।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि चार काउंटर बनाए गए हैं, जहां से दवाइयों का वितरण कराया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने कहा कि थोड़ा-बहुत काम बाकी है, जिसके बाद यहां से वितरण शुरू हो जाएगा।


अमृत की आर्थोइंपलाट का होगा प्रयोग
अस्पताल में हड्डी के आपरेशन के लिए अब अमृत फार्मेसी पर मिलने वाले आर्थोइंपलांट का ही प्रयोग होगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने बताया कि एक जून से बाहरी इंपलांट का प्रयोग पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
बाहर से आने वाले इंपलांट को वापस कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी चिकित्सकों को दी जा चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed