फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Passenger facilities increased at Shivpur railway station varanasi by Northern Railway stoppage of trains will increase in upcoming days

शिवपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ीं यात्री सुविधाएं: उत्तर रेलवे की ओर से यात्रियों को मिला तोहफा, बढ़ेगा ट्रेनों का ठहराव

Mon, 10 Jan 2022 12:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Jan 2022 12:06 PM IST
सार

शिवपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को साढ़े छह सौ मीटर की लंबाई तक विकसित किया गया है।  इन पर यात्रियों के बैठने के लिए आधुनिक किस्म की कुर्सियां लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Passenger facilities increased at Shivpur railway station varanasi by Northern Railway stoppage of trains will increase in upcoming days
शिवपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे का शिवपुर रेलवे स्टेशन साल की शुरुआत में यात्री सुविधाओं से लैस हो गया। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के साथ दो और तीन नए प्लेटफार्म बनाए गए हैं। निर्माण में आई लागत लगभग पांच करोड़ रुपये है। प्लेटफार्म विकसित होने के बाद आने वाले दिनों में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी बढ़ेगा।

विज्ञापन


शिवपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को साढ़े छह सौ मीटर की लंबाई तक विकसित किया गया है। नए प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के साथ एक की लंबाई को भी बढ़ाया गया है। प्लेटफार्म पर वाटर फाउंटेन लगाया गया है। इससे प्लेटफॉर्म और भी खूबसूरत दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


अब स्टेशन पर भरपूर रोशनी
इन पर यात्रियों के बैठने के लिए आधुनिक किस्म की कुर्सियां लगाई गई हैं। प्लेटफार्म पर 60-60 मीटर पर एलईडी लाइटों से युक्त खंभे लगाए गए हैं। स्टेशन पर भरपूर रोशनी मिल रही है। रेलवे लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने कहा कि  शिवपुर रेलवे स्टेशन का हाल में ही निरीक्षण किया गया था। स्टेशन पर अत्याधुनिक प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: काशी की बेटियों ने हुनर से लिखा जिंदगी का ‘अफसाना’, संघर्षों के थपेड़े के बीच दे रहीं जिंदगी को नई उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed