फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Passenger boarded Indigo plane from Mumbai to Varanasi without boarding pass

Varanasi: इंडिगो के विमान में बिना बोर्डिंग पास के चढ़ा यात्री, रनवे पर क्रू को आया याद; यात्रियों ने ली चुटकी

Wed, 22 May 2024 02:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 22 May 2024 02:22 PM IST
सार

मुंबई एयरपोर्ट पर एक यात्री अपना बोर्डिंग पास लेकर इंडिगो के विमान में सवार हुआ और अपनी तय सीट पर पहुंचा तो वहां पहले से कोई बैठा था। जब विमान टर्मिनल से रनवे पर पहुंची तब इसकी जानकारी होते ही खलबली मच गई। 

विज्ञापन
Passenger boarded Indigo plane from Mumbai to Varanasi without boarding pass
इंडिगो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

मुंबई से वाराणसी पहुंची इंडिगो के विमान में अजब-गजब मामला सामने आया। मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल से रनवे तक पहुंचे विमान में क्रू मेंबर को लगा कि एक यात्री अधिक सवार है तो उसे दोबारा टर्मिनल तक जाकर विमान ने छोड़ा। इसके बाद विमान ने यात्रियों को लेकर उड़ान भरी।

विज्ञापन


यात्रियों ने खूब ली चुटकी
इस घटना के चलते विमान के यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे तक विमान यात्रियों ने इसकी शिकायत इंडिगो की वेबसाइट और एक्स पर जाकर की। कई यात्रियों ने चुटकी भी ली है। 
विज्ञापन


यह है मामला
मुंबई से वाराणसी की यात्रा करने वाले यात्रियों के अनुसार एक यात्री अपना बोर्डिंग पास लेकर इंडिगो के विमान 6ई 6543 में सवार हुआ। तय सीट पर पहुंचा तो वहां पहले से यात्री बैठा हुआ था। टर्मिनल से विमान छूटकर रनवे पर पहुंचने वाला ही था कि क्रू मेंबर ने यात्री को अपनी सीट पर बैठने का आग्रह किया। इस पर यात्री ने कहा कि कैसे बैठे, यहां तो कोई और यात्री बैठा है। इस बीच मामला सामने आते ही क्रू मेंबरों में हलचल मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन विमान को दोबारा टर्मिनल पर लाया गया। उक्त दूसरे यात्री को उतारने के बाद विमान ने सुबह 8.41 बजे मुंबई से उड़ान भरी और सुबह 10.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचा। वहीं, इंडिगो विमान कंपनी ने इस असुविधा पर खेद जताया है। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने इस तरह की किसी भी जानकारी या शिकायत पर अनभिज्ञता जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed