फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pandit Chhannulal Mishra is from Azamgarh, you may not know about these achievements

आजमगढ़ से है पंडित छन्नूलाल मिश्र का गहरा नाता, इन उपलब्धियों के बारें में नहीं जानते होंगे आप

Sat, 25 Jan 2020 11:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 25 Jan 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Pandit Chhannulal Mishra is from Azamgarh, you may not know about these achievements
वाराणसी, पंडित छन्नूलाल मिश्र - फोटो : self

विज्ञापन

किराना घराना और बनारस गायकी और ठुमरी के लब्धप्रतिष्ठ गायक पं. छन्नूलाल मिश्र को पद्म विभूषण अलंकरण दिए जाने की घोषणा होते ही वाराणसी सहित उनके गृह जनपद आजमगढ़ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बताते चलें कि पं. छन्नूलाल मिश्रा आजमगढ़ जनपद के मशहूर हरिहरपुर गांव से गहरा नाता है। 

पंडित छन्नूलाल मिश्रा इससे पहले भी कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। 3 अगस्त 1936 को आजमगढ़ में जन्मे पंडित छन्नूलाल मिश्रा पुत्र बद्री प्रसाद मिश्रा की कर्मभूमि मुंबई रही है। उन्हें वर्ष 2010 में पद्मभूषण वर्ष 2000 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। छन्नूलाल मिश्रा आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन में शीर्ष ग्रेड कलाकार रह चुके है। वह संस्कृति मंत्रालय (उत्तर-केंद्रीय) सरकार के सदस्य भी हैं।

विज्ञापन


पंडित छन्नूलाल मिश्रा को हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के भारतीय बेहतरीन प्रदर्शकों में से एक माना जाता है। उनके बनाये गए बनारस गायकी और पंजाब गायकी के उनके कहिल, दद्रा, ठुमरी, चैती, काजरी, होरी और भजन में उनका अद्वितीय मिश्रण है। उनका जन्म 3 अगस्त 1936 को हरिहरपुर, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में, बद्री प्रसाद मिश्रा के घर में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pandit Chhannulal Mishra is from Azamgarh, you may not know about these achievements
पद्म पुरस्कार 2020 - फोटो : self
उनके दादा, गुदई महाराज शांता प्रसाद एक प्रसिद्ध तबला वादक थे। मिश्रा ने छह साल की उम्र में ही अपने पिता बद्री प्रसाद मिश्र से संगीत की बारीकियां सीखी। छन्नूलाल मिश्रा को नौ साल की उम्र में उनके पहले गुरू उस्ताद गनी अली साहब ने खयाल सिखाया।

उन्होंने पहले अपने पिता, बद्री प्रसाद मिश्रा के साथ संगीत सीखा और तब किराना घराने के 'उस्ताद अब्दुल गनी खान' ने उन्हें शिक्षित किया। उसके बाद ठाकुर जयदेव सिंह ने उन्हें प्रशिक्षित किया।  वह किराना घराना और बनारस गायकी के मुख्य गायक हैं।छन्नूलाल मिश्रा आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन में शीर्ष ग्रेड कलाकार हैं। वह संस्कृति मंत्रालय (उत्तर-केन्द्रीय) सरकार के सदस्य भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed