{"_id":"6832d886b12b7c42a80a220c","slug":"pakistani-handler-took-advantage-of-being-religiously-sensitive-ats-will-take-tufail-on-custody-remand-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: धार्मिक रूप से संवेदनशील होने का पाकिस्तानी हैंडलर ने उठाया फायदा, तुफैल को ATS लेगी कस्टडी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: धार्मिक रूप से संवेदनशील होने का पाकिस्तानी हैंडलर ने उठाया फायदा, तुफैल को ATS लेगी कस्टडी रिमांड पर
Sun, 25 May 2025 02:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 25 May 2025 02:15 PM IST
सार
UP ATS News: यूपी एटीएस ने मोहम्मद तुफैल को वाराणसी के नवापुरा से गिरफ्तार किया है। वह अपनी नानी के यहां रहता था। आरोप है कि वह पाकिस्तान के लिए काम करता था। यहां की कई सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था। उसने 19 ह्वाट्स एप ग्रुप में सैकड़ों मुस्लिम युवाओं को जोड़ रखा था।
विज्ञापन
एटीएस ने मोहम्मद तुफैल को किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ATS Action in Varanasi: बचपन में मां-बाप के तलाक, ननिहाल में किसी के ध्यान न देने और मोबाइल फोन पर अत्यधिक समय देने के कारण मोहम्मद तुफैल अकेला पड़ गया था। उसकी इसी कमजोरियों का फायदा उठा कर पाकिस्तानी हैंडलर ने उसे हिंदुस्तान विरोधी गतिविधियों में शामिल कर लिया। यह बातें यूपी एटीएस की पड़ताल में सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवापुरा, हनुमान फाटक निवासी मोहम्मद तुफैल को यूपी एटीएस की वाराणसी इकाई ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। एटीएस अब अदालत की अनुमति से तुफैल को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
एटीएस के अफसरों ने बताया कि धार्मिक रूप से अति संवेदनशील किस्म के मुस्लिम युवाओं को पाकिस्तानी हैंडलर निशाना बनाकर अपने साथ जोड़ते हैं। तुफैल भी पूछताछ में धार्मिक रूप से अति संवेदनशील प्रतीत हुआ।
उसी झांसे में आकर वह कब पाकिस्तानी हैंडलर के लिए काम करने लगा, उसे पता ही नहीं लगा। एटीएस ने तुफैल के दोस्तों और करीबियों की सूची तैयार की है। उन सभी की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।