फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Paddy procurement will start in the district from November 1

जिले में एक नवंबर से शुरु होगी धान की खरीद

Thu, 08 Sep 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will start in the district from November 1
बलिया। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत एक नवंबर से 31 जनवरी 2023 तक धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए जिले में वर्तमान में 34 क्रय केंद्र बनाने की योजना है। क्रय की स्थिति को देखते हुए इसकी संख्या में वृद्धि की जाएगी। जबकि सरकार ने इस वर्ष पिछले साल से दरों में 100 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल किया है।
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अविनाश चंद सागरवाल ने बताया कि जिले की चारों मंडी समिति में क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा, मार्केटिंग विभाग के सभी गोदाम और पीसीएफ केंद्रों और साधन सहकारी समितियों को भी क्रय केंद्र बनाया गया हैं।
विज्ञापन

किसानों को क्रय केंद्रों पर धान बिक्री के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। खाद्य विभाग की वेबसाइट से मोबाइल एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। धान विक्रय के लिए पंजीकरण किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे पर जाकर कराया जा सकता है। इसमें किसानों को जमीन में अपना हिस्सा और बोए हुए धान की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को पंजीकरण के लिए कंप्यूराइज्ड खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि खरीदे गए धान का ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। इस बार सरकारी क्रय केंद्रों पर धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल है। ग्रेड ए का धान 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। पिछले साल 1940 और 1960 रुपये प्रति क्विंटल दर तय की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed