फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Overload vehicles increasing after exemption, recovery of toll plaza also decreased

छूट के बाद बढ़ रहे ओवरलोड वाहन, टोल प्लाजा की वसूली भी घटी

Mon, 14 Feb 2022 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Overload vehicles increasing after exemption, recovery of toll plaza also decreased
वाराणसी। ओवरलोड वाहनों से टोल वसूली में जुर्माने की राशि कम होने के बाद ओवरलोड वाहनों की संख्या में तेजी से बढ़ी है। इससे टोल प्लाजा की वसूली में करीब 20 फीसदी तक तक कम हो गई है। उधर, टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से हर दिन ओवरलोड वाहनों की सूची परिवहन विभाग को भेजी जाती है। मगर, प्रवर्तन दल की लापरवाही के चलते ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सड़कों पर ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने टोल पर ओवरलोड वाहनों से दस गुना के जुर्माने का प्रावधान किया था। मगर, जनवरी महीने में ही इस जुर्माने को दो गुना ही कर दिया गया है। इसके बाद टोल प्लाजा की औसत वसूली 60 लाख रुपये से घटकर 44 लाख रुपये तक पर पहुंच गई है। ओवरलोडिंग करने वाले फिर से 9 टन की पासिंग पर 15 टन, 12 टन की पासिंग पर 20 टन, 15 टन की पासिंग पर 20 टन से ऊपर माल लोडकर ढुलाई शुरू कर दी है। इसके पहले ओवरलोडिंग पर दस गुना वसूली होने पर ओवरलोडिंग करने वाले अंडरवेट माल लाद कर ढुलाई करते थे। ओवर लोड चलने वालों में गिट्टी, मोरंग बालू, गंगा बालू, बोल्डर, कोयला गाड़ियां हैं। डाफी टोल प्लाजा के मैनेजर जयराज सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग करने वालों से दस गुना की जगह दो गुना वसूली करने की छूट मिलने के बाद ओवरलोड वाहनों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन

भेजी जाती है रोजाना एक हजार वाहनों की सूची
टोल प्लाजा से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए उनके नंबर और वाहनों की फोटो के साथ रोजाना एक हजार से 12 सौ वाहनों की सूची परिवहन विभाग को भेजी जाती है। आरटीओ हरिशंकर सिंह का कहना है कि ज्यादातर वाहनों के नंबर प्लेट गलत होने से कार्रवाई नहीं हो पा रही है। प्रर्वतन टीम को टोल प्लाजा पर तैनात कर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed