Varanasi: दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीसरा गंभीर रूप से घायल
वाराणसी में गंगापुर-मोहनसराय मार्ग पर कनेरी गांव के पास बीती रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान के दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन किशोर घायल हो गए। अस्पताल में दो किशोरों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों चचेरे भाई थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निमंत्रण से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि किशोरों के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों किशोर चचेरे भाई थे। बाइक पर सवार एक अन्य चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। हादसा बीती रात वाराणसी में गंगापुर-मोहनसराय मार्ग पर कनेरी गांव के पास हुआ। दोनों के शवों का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया, फिर परिजनों को दिया गया। देर शाम अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
चितईपुर क्षेत्र के रहने वाले विजय की बेटी सविता कोइराजपुर हरहुआ स्थित अपने ननिहाल गई थी। बुधवार की शाम विजय का बेटा विनय (14) भी पट्टीदारी के चचेरे भाइयों बसंत (16) और आलोक उर्फ धीरू (17) के साथ बाइक से ननिहाल गया।
ये भी पढ़ें: दोस्त के साथ बाइक से जा रही छात्रा की हादसे में मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा सरिया बना काल
अस्पताल पहुंचने से पहले दो किशोरों की मौत
ननिहाल से देर रात घर लौटने के लिए तीनों बाइक से निकले थे, लेकिन कनेरी गांव स्थित एक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और एक मकान की दीवार से जा टकराई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पाकर मोहनसराय चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया।
उपचार के दौरान विनय और बसंत की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कक्षा आठ का छात्र विनय दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। बसंत कक्षा 10 में पढ़ता था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। विनय की मां उर्मिला देवी और बसंत की मां सीता देवी के साथ ही परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है।
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना में रिंग रोड के समीप बुधवार की देर रात सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके फोन पर बात कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव निवासी बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान के संचालक अतुल सिंह (28) अपनी बाइक से विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने जा रहा था। उसके अन्य साथी भी बाइक से पीछे थे।
रखौना में रिंग रोड से नीचे उतरने के बाद अतुल बाइक खड़ी करके अन्य साथियों को फोन कर रहा था। इसी बीच वाराणसी की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार छोड़कर आरोपी चालक भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की सूचना पर आए परिजनों ने बताया कि अतुल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी चार साल की एक बेटी है। अतुल की मौत की सूचना पाकर उनकी पत्नी सोनी सिंह की हालत बेसुधों जैसी थी।