फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl student going by bike with friend died in Road accident in varanasi,

Varanasi: दोस्त के साथ बाइक से जा रही छात्रा की हादसे में मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा सरिया बना काल

Wed, 19 Jul 2023 08:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Jul 2023 08:45 PM IST
सार

जौनपुर के कलीचाबाद निवासी अभिषेक शंकर श्रीवास्तव बाइक से बनारस आ रहा था। बाइक पर पीछे उसकी दोस्त रामनाथहटिया गांव की स्नातक की छात्रा निकहत सिद्दीकी (23) बैठी हुई थी। बिंदा मोड़ के समीप बाइक सरिया लादे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। 

विज्ञापन
Girl student going by bike with friend died in Road accident in varanasi,
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के फूलपुर क्षेत्र के बिंदा मोड़ पर बुधवार को सरिया लादे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार छात्रा की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा छात्रा का दोस्त बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर फूलपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जौनपुर के लाइन बाजार थाना के कलीचाबाद का रहने वाला अभिषेक शंकर श्रीवास्तव बाइक से बनारस जा रहा था।

विज्ञापन


बाइक पर पीछे उसकी दोस्त जौनपुर के सुजानगंज थाना के रामनाथहटिया गांव की स्नातक की छात्रा निकहत सिद्दीकी (23) बैठी हुई थी। फूलपुर थाना क्षेत्र के बिंदा मोड़ के समीप सरिया लादे हुए ट्रैक्टर लिंक रोड की तरफ घूम रहा था। उसी दौरान अभिषेक शंकर तेज रफ्तार बाइक लेकर ट्रैक्टर से जा टकराया और निकहत के सिर में सरिया से गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन


निकहत को ऑटो से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में अभिषेक शंकर को खरोंच तक नहीं लगी। फूलपुर थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। उधर, इस संबंध में फूलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा के परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed