{"_id":"62f60b5a7076560afc00779f","slug":"organizing-half-marathon-in-police-line-commissionerate-and-ramnagar-pac-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के रंग में दौड़े पुलिस और पीएसी के जवान: पुलिस लाइन कमिश्नरेट और रामनगर पीएसी में हाफ मैराथन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के रंग में दौड़े पुलिस और पीएसी के जवान: पुलिस लाइन कमिश्नरेट और रामनगर पीएसी में हाफ मैराथन का आयोजन
Fri, 12 Aug 2022 01:42 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:42 PM IST
सार
भारत इस साल 15 अगस्त को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) मनाने जा रहा है। इस मौके पर कई आयोजन किए जा रहे हैं। वाराणसी में रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट में पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
पीएसी के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी की 75वीं वर्षगांठ (आजादी के अमृत महोत्सव) के तहत रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट में पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। धावकों को एसीपी कैंट लखन सिंह यादव और एसीपी पुलिस लाइंस अवधेश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाफ मैराथन के दौरान धावक आजादी के रंग में रहे।
पुलिस लाइन से यह दौड़ शुरू होकर कचहरी का चक्कर लगाते हुए पुनः पुलिस लाइन में आकर समाप्त हुई। इस दौरान अव्वल आने वाले धावकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसीपी पुलिस लाइंस अवधेश पांडेय ने अमृत महोत्सव को लेकर विचार व्यक्त किया।
उधर, 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर में हाफ मैराथन दौड़ को सेनानायक डॉ अनिल कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाफ मैराथन में अमर बहादुर सहायक सेनानायक, अविचल पांडेय शिविरपाल, कैलाश नाथ सिंह सूबेदार मेजर आदि रहे। मैराथन दौड़ से पूर्व वाहिनी स्थित समस्त बैरक, आरटीसी बैरक, सीपीसी कैंटीन, आरओ प्लांट, वाहिनी चिकित्सालय, वाहिनी प्रवेश द्वार, निकास द्वार, जलपान गृह, प्रशासनिक भवन सहित समस्त भवनों पर मान- सम्मान के साथ तिरंगा झंडा लगाया गया। धावकों को एसीपी कैंट लखन सिंह यादव और एसीपी पुलिस लाइंस अवधेश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।