फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Order to submit blazer to policemen within three days

तीन दिन के अंदर पुलिसकर्मियों को ब्लेजर जमा कराने का आदेश

Thu, 29 Jul 2021 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Order to submit blazer to policemen within three days
वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कमिश्नरेट पुलिस स्मार्ट लुक मेें दिखेगी। इसके लिए ढाई साल पूर्व जनवरी 2019 में प्रवासी सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों को दिया गया ब्लेजर अब वापस मांगा जा रहा है। इसके लिए अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय आदित्य लांग्हे की ओर से पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश जारी किया गया है। यदि ब्लेजर तीन दिन के अंदर नहीं लौटाया तो पुलिसकर्मियों की तनख्वाह में से कटौती की जाएगी। अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय आदित्य लांग्हे के अनुसार 300 पुलिसकर्मियों को ब्लेजर उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन

अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय आदित्य लांग्हे की ओर से पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक को जारी निर्देश के अनुसार कमिश्नरेट में आए दिन वीआईपी और वीवीआईपी का आगमन होता रहता है। उस दौरान सादे कपड़े में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इसे देखते हुए वर्ष 2019 में जिन भी पुलिसकर्मियों को ब्लेजर दिया गया था, उनसे तीन दिन में लेकर पुलिस लाइन में जमा करा लिया जाए। ताकि वीआईपी और वीवीआईपी के आगमन के दौरान सादे कपड़ों में तैनात होने वाले पुलिसकर्मी स्मार्ट लुक में दिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed