{"_id":"638821f781a085559323fe2d","slug":"operation-of-boats-stopped-in-varanasi-silence-on-the-ghats-since-morning-the-boatmen-community-is-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में नावों का संचालन बंद: सुबह से ही घाटों पर छाया सन्नाटा, नाविक समाज जता रहा अपना विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में नावों का संचालन बंद: सुबह से ही घाटों पर छाया सन्नाटा, नाविक समाज जता रहा अपना विरोध
Thu, 01 Dec 2022 09:11 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 01 Dec 2022 09:11 AM IST
सार
वाराणसी पुलिस ने सिक्योरिटी के मानक बिंदुओं के लेकर दो दिन पूर्व बैठक की थी और सभी नाव संचालकों को मोटरबोट में सुरक्षा बचाव उपकरण रखने के निर्देश दिए थे। नाव पर रस्सा और लाइफ सेविंग जैकेट रखने का आदेश है।
विज्ञापन
काशी में फिर बंद हुआ नावों का संचालन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में आज सुबह से नावों का संचालन बंद हो गया है। बीते दिनों दशाश्वमेध घाट पर हुए नाव हादसे के बाद पुलिस की सख्ती का मांझी समाज विरोध कर रहा है। आज सुबह से ही गंगा में नौका संचालन नाविकों ने ठप कर रखा है।
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस ने सिक्योरिटी के मानक बिंदुओं के लेकर दो दिन पूर्व बैठक की थी और सभी नाव संचालकों को मोटरबोट में सुरक्षा बचाव उपकरण रखने के निर्देश दिए थे। नाव पर रस्सा और लाइफ सेविंग जैकेट रखने का आदेश है। सख्ती के बाद नाविक समाज पुलिस पर दबाव बनाने के लिए विरोध पर उतर आया। इसलिए सुबह से ही घाटों पर सभी तरह की है नावें बंद हैं। वहीं, मांझी समाज की सुबह 10 बजे से दशाश्वमेध घाट पर नाविकों की महापंचायत होनी है।
विज्ञापन
काशी में 1000 से अधिक छोटी और बड़ी नावें हैं
पिछले दिनों 34 तमिल तीर्थ यात्रियों की मोटरबोट गंगा में दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी।। इसमें दो यात्री घायल हुए थे। मोटरबोट ओवरलोड होने से हादसा हुआ था। इसके बाद ही पुलिस ने नाविकों पर सख्ती शुरू की है।
विज्ञापन