{"_id":"6846870215e1691765014cb3","slug":"open-gym-opened-for-prisoners-in-varanasi-district-jail-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अब जिला जेल के बंदी भी रहेंगे फिट, स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जेल में खुला ओपन जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अब जिला जेल के बंदी भी रहेंगे फिट, स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जेल में खुला ओपन जिम
Mon, 09 Jun 2025 12:32 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:32 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में जिला जेल के बंदी भी अप अपने सेहत का ध्यान खुद रख सकेंगे। उनके स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए जेल में ओपन जिम खोला गया है।
विज्ञापन
वाराणसी जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिला जेल के बंदी अब खुद को फिट रख सकेंगे और स्वास्थ्य पर बेहतर तरीके से ध्यान दे सकेंगे। जिला जेल की चहारदीवारी के भीतर ओपन जिम बनाया गया है। जिला जेल में मौजूदा समय में 1950 बंदी हैं। इनमें 80 महिला बंदी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बंदियों के व्यायाम की सुविधा के लिए ओपन जिम बनवाया गया है। बंदी रोजाना सुबह और शाम के समय ओपन जिम में व्यायाम कर रहे हैं। इस संबंध में जिला जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा प्रयास है कि बंदी स्वस्थ, निरोग और मानसिक रूप से सशक्त रहें। ओपन जिम में बंदी रोजाना व्यायाम कर खुद को फिट और स्वस्थ रख सकेंगे।
विज्ञापन