फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One lane of NH-31 closed for tunnel construction at Varanasi Airport

वाराणसी: एयरपोर्ट टनल निर्माण के लिए एनएच-31 की एक लेन बंद, डायवर्जन के ट्रायल में परखी जाएगी व्यवस्था

Wed, 14 Oct 2026 02:59 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 14 Oct 2026 02:59 PM IST
सार

एयरपोर्ट टनल निर्माण के लिए बाबतपुर-जौनपुर मार्ग (एनएच-31) पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। निर्माण के दौरान आवागमन में परेशानी न हो और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आज पुलिस प्रशासन की निगरानी में डायवर्जन का ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन
One lane of NH-31 closed for tunnel construction at Varanasi Airport
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे विस्तारीकरण के लिए निर्माणाधीन टनल का काम जल्द शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए बाबतपुर-जौनपुर मार्ग (एनएच-31) पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके तहत भागीरथी पेट्रोल पंप से द विलेज रिजॉर्ट तक करीब एक किलोमीटर के दायरे में सड़क की पूर्वी लेन को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने तक इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन एक ही लेन से होगा।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के रनवे के विस्तार के लिए टनल का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य रनवे विस्तार के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। निर्माण कार्य के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने और सावधानीपूर्वक आवागमन करने की जरूरत होगी। 
विज्ञापन


टनल निर्माण के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आज पुलिस प्रशासन की निगरानी में डायवर्जन का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के दौरान यातायात संचालन की व्यवस्था परखी जाएगी, ताकि जरूरत के अनुसार कमियों को दूर किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed