{"_id":"631b436909f37f2c657c8805","slug":"one-lakhs-devotees-will-do-online-rudrabhishek-in-kashi-vishwanath-temple-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"11 सितंबर को महाआयोजन: काशी विश्वनाथ मंदिर में लाख भक्त करेंगे ऑनलाइन रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 सितंबर को महाआयोजन: काशी विश्वनाथ मंदिर में लाख भक्त करेंगे ऑनलाइन रुद्राभिषेक
Fri, 09 Sep 2022 07:15 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 09 Sep 2022 07:15 PM IST
सार
विश्व शांति की कामना और आतंकवाद के साथ ही अन्य बुराइयों को खत्म करने के लिए 11 सितंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में ऑनलाइन रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
वयम संस्था की ओर से पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद के ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी स्वामी विज्ञानानंद के विचार पर 11 सितंबर को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में ऑनलाइन महारुद्राभिषेक का आयोजन होगा। जिसमें देश-विदेश के एक लाख भक्त शामिल होंगे। यह जानकारी वयम संस्था की ओर से शुक्रवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता दी गई।
विज्ञापन
संस्था के संस्थापक गौरव त्रिपाठी ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्व में युद्ध, आतंकवाद, महामारी व आर्थिक चुनौतियों को दूर करना और शांति का संदेश पहुंचाना है। प्रबंध संचालक रश्मि सामंत ने बताया कि कोई भी भक्त हमारी साइट www.harharmahadeva.com के माध्यम से भाग ले सकता है। वहीं, भक्त 108 रुपये संकल्प के रूप में भुगतान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन