फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One lakh reward announced on mastermind of NEET solver gang by Varanasi police

वाराणसी: नीट सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड पर एक लाख का इनाम घोषित, दो माह से ढूंढ रही है पुलिस

Thu, 18 Nov 2021 01:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 18 Nov 2021 01:43 PM IST
सार

इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपियों डॉ अफरोज और मृत्युंजय देवनाथ पर 20-20 हजार और गैंग के मास्टरमाइंड पीके पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
One lakh reward announced on mastermind of NEET solver gang by Varanasi police
गैंग का मास्टरमाइंड पीके। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट फर्जीवाड़े में फरार सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड निलेश कुमार उर्फ प्रेम कुमार उर्फ पीके के ऊपर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया है। बिहार के पाटलिपुत्र निवासी पीके की तलाश में पुलिस की टीमें बिहार, बंगाल और त्रिपुरा में दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि दो आरोपियों डॉ अफरोज और मृत्युंजय देवनाथ पर 20-20 हजार और गैंग के मास्टरमाइंड पीके पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


छपरा (बिहार) निवासी नीलेश सिंह उर्फ पीके के बारे में कमिश्नरेट पुलिस को आशंका है कि वह अपने परिवार के साथ कोलकाता या गुवाहाटी में छुपा है। त्रिपुरा की पुलिस से भी कमिश्नरेट पुलिस ने संपर्क साधा है। जहां से काफी अहम जानकारियां मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटना की पाटलिपुत्र कॉलोनी में पीके का चार मंजिला मकान है। महंगी और लग्जरी गाड़ियों का शौकीन पीके खुद को कॉलोनी में चिकित्सक बताकर रहता था। बड़े महानगरों में पीके द्वारा फर्जीवाड़े से पास कराए गए अभ्यर्थियों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही त्रिपुरा की रहने वाली अभ्यर्थी हिना विश्वास और दवा व्यवसायी उसके पिता गोपाल विश्वास से त्रिपुरा में पूछताछ को पुलिस जाने वाली है। 

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि पीके उर्फ नीलेश सिंह के बारे में पुलिस टीम को अहम जानकारियां हाथ लगी हैं, उसके कुछ करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है। पटना और छपरा स्थित मकान पर कोई नहीं है।

इस प्रकरण में अब तक सात गिरफ्तार
अब तक इस प्रकरण में सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 12 सितंबर को आयोजित नीट परीक्षा के दौरान वाराणसी सारनाथ के सोनातालाब स्थित केंद्र से पुलिस ने दूसरे अभ्यर्थी हिना विश्वास की जगह पर परीक्षा दे रही सॉल्वर गैंग की सदस्य पटना निवासी जूली कुमारी और परीक्षा केंद्र के बाहर से उसकी मां बबिता को गिरफ्तार किया था।

बीएचयू बीडीएस छात्रा जूली कुमारी को गिरोह में सॉल्वर के तौर पर पीके उर्फ नीलेश के कहने पर विकास महतो ने उसकी मां बबिता से संपर्क साधा था। जूली के भाई अभय कुमार और लखनऊ केजीएमयू के डॉ. ओसामा शाहिद सहित सात आरोपी जेल में बंद हैं। त्रिपुरा के रहने वाले तपन साहा को सारनाथ पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed