{"_id":"668f31c0dd546055c90cd5aa","slug":"one-fir-8-illegal-plots-in-28-bighas-demolished-13-constructions-sealed-varanasi-news-c-20-vns1021-660009-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में बुलडोजर एक्शन: एक FIR, 28 बीघे की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त; VDA अधिकारियों की अगुवाई में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में बुलडोजर एक्शन: एक FIR, 28 बीघे की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त; VDA अधिकारियों की अगुवाई में हुई कार्रवाई
Thu, 11 Jul 2024 11:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:52 AM IST
सार
वाराणसी में वीडीए का बुलडोजर एक्शन जारी है। शहर के अलग- अलग इलाकों में अतिक्रमण को ध्वस्त कराया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भी कार्रवाई का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीडीए की ओर से बुधवार को अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। नगवां वार्ड के रोहनिया बच्छाव औढ़े में राजू गुप्ता, पारस गुप्ता, मुनाऊ चौधरी, दीपू पटेल, सर्वेश तिवारी की ओर से 6 बीघे में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग और वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अगुवाई में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कर एफआईआर दर्ज कराई गई। कुल 8 लोगों के 28 बीघे की अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कराई गई। 13 अवैध निर्माणों को सील कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया।
मुगलसराय में मन्नापुर, गोविंदपुर में 12 बीघे में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त करवाई गई। दशाश्वमेध वार्ड के दरेखू मेंं 10 बीघे में आलोक कुमार बगैर नक्शा पास कराए अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे। इसे ध्वस्त कराया गया। गंगानगर रोड पर बिना मानचित्र स्वीकृत हो रहे निर्माण को सील करने का आदेश दिया।
साथ ही 6 अवैध निर्माणों को सील किया गया। इनमें गणेश, सौरभ पटेल, गुलाब चंद्र, राम लखन, प्रदीप पटेल, धीरेंद्र पटेल के निर्माण थे। अवलेशपुर में गौतम नगर मोड़ के पास भागीरथ जालान की ओर से मानचित्र के विपरीत रोड वाइडनिंग को प्रभावित कर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जिसे सील कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया।
विज्ञापन
रामनगर की राधिका सिंह, अनीता सिंह, दिव्या सिंह, ऋचा सिंह की ओर से अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिसे सील किया गया। नेहा चौरसिया की ओर से सुल्तानपुर में अवैध निर्माण सील कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया। नदेसर में सुल्तान कुरैशी की ओर से अवैध निर्माण किया जा रहा था। नोटिस देने के बाद भी निर्माण कराने पर सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया।