{"_id":"5e5e3ffe8ebc3ec7b70dd2ca","slug":"one-died-two-injured-in-bolero-bike-collision-in-ghazipur-road-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर पहुंचने से पहले ही आ बरसी मौत, बोलेरो-बाइक की टक्कर से एक मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर पहुंचने से पहले ही आ बरसी मौत, बोलेरो-बाइक की टक्कर से एक मौत, दो घायल
Tue, 03 Mar 2020 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 03 Mar 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गाजीपुर मार्ग पर सोमवार देर रात बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो सहित शव को कब्जे में ले लिया। उधर, हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव से एक ही बाइक से तीन युवक अपने घर जा रहे थे तभी पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
इस भीषण टक्कर में बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के संवरा बीरनपुरा निवासी संदीप(20) पुत्र बृजभान की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि उसी गांव निवासी बब्बी दयाल(24) पुत्र प्रेमचंद्र और विट्टू(40) पुत्र सत्यनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों ने दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से बब्बी दयाल व विट्टू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। ये तीनों युवक टेंट में काम करते थे और टेंट लगाने के बाद घर जा रहे थे। संदीप के मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।