{"_id":"5f01685bf916cf569a0f3e81","slug":"one-died-two-injured-in-azamgarh-jaunpur-highway-dcm-collided-accident-in-azamgarh-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर दुकान में घुसी डीसीएम, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर दुकान में घुसी डीसीएम, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर
Sun, 05 Jul 2020 11:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
दुकान में घुसी डीसीएम।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर जौनपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित डीसीएम दुकान में गुस गई। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई वहीं, तीन अन्य जख्मी हो गए।
विज्ञापन
हादसे में एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया है। दो का अन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वाहन चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़-जौनपुर मार्ग स्थित गांव साधुपट्टी निवासी अमित(22) पुत्र नगीना रविवार सुबह सात बजे अपनी दुकान खोलने पहुंचा था। इस दौरान रोशन(19) पुत्र रामनरेश निवासी गांव सिंगड़ा, सन्नी(21) पुत्र प्रह्लाद, सुरेश(22) पुत्र रामदुलार की सहायता से दुकान का शटर खोल रहा था। इस बीच जौनपुर की दिशा से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई।
विज्ञापन
हादसे में रोशन की मौके पर मौत हो गई वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार सुन मौके पर ग्रामीण पहुंच गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। घायलों में सुरेश को लालगंज, अमित को मोहम्मदपुर में भर्ती कराया गया है। सन्नी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है। रोशन को परिजनों में कोहराम मचा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।