{"_id":"61d209f10bb4555c2f4391d8","slug":"one-arrested-in-the-case-of-recovery-of-cattle-skin-varanasi-news-vns631398047","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों की खाल बरामदगी के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशियों की खाल बरामदगी के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
वाराणसी। मनहर स्थित बंद स्लाटर हाउस के बगल स्थित गोदाम में मवेशियों की खाल व अवशेष बरामदगी मामले में जैतपुरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं चार नामजद सहित दस आरोपियों की पुलिस को तलाश है। बरामद एक ट्रक खाल और अवशेष को पुराना पुल के पास गड्ढा खोद दबाया गया।
इंस्पेक्टर जैतपुरा प्रभुकांत ने बताया कि कानपुर निवासी आरोपी शारीख को जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में कमलगढ़हा निवासी हाजी इकरामुल कुरैशी, जमाल कुरैशी, जहांगीर सहित दो अन्य नामजद और पांच अज्ञात की तलाश की जा रही है। सभी पर पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार शाम को मनहर स्थित बंद पड़े स्लाटर हाउस के बगल गोदाम से एसीपी चेतगंज संतोष मीणा ने छापा मारकर एक ट्रक खाल व अवशेष बरामद किया था।
जैतपुरा के मनहर इलाके में जीटी रोड स्थित स्लाटर हाउस बंद होने के बाद भी पशु तस्करी का काम लंबे अरसे से चल रहा था। आसपास के लोगों के अनुसार जानवरों को काटकर खाल कानपुर भेजा जाता है। मनहर के स्लाटर हाउस के बगल से बरामद जानवरों के खाल की संख्या सैकड़ों में थी।