फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   one accused arrested case of innocent girl misdeeds in varanasi

Varanasi News: मासूम से दुर्ष्कम का एक आरोपी चढ़ा हत्थे, दर्जन भर लोगों से पूछताछ कर चुकी है पुलिस

Sun, 05 May 2024 07:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 05 May 2024 07:10 PM IST
सार

Varanasi News: परिजनों के अनुसार 2 मई को खाना खाने के बाद रात लगभग 11 बजे परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। उसके बाद मासूम को प्यास लगी तो वह घर के सामने हैंडपंप पर गई थी। उसी दौरान एक नकाबपोश मासूम का मुंह दबाकर उसे उसके घर से लगभग 500 मीटर दूर सुनसान में स्थित एक स्कूल के समीप तालाब में ले गया।

विज्ञापन
one accused arrested case of innocent girl misdeeds in varanasi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिंडरा के एक गांव की छह वर्षीय मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में उसके पड़ोस में रहने वाले चिरंजीव पटेल को फूलपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में चिरंजीव ने बताया कि मासूम के घर से चंद कदम की दूरी पर उसका ट्यूबवेल है। रोजाना रात में शराब पीने के बाद वह मासूम के घर के सामने से अपने ट्यूबवेल पर जाता था।

विज्ञापन


वारदात की रात वह मासूम के घर के सामने से गुजरा तो हैंडपंप पर उसे अकेला देख कर उसकी नीयत खराब हो गई। वह मासूम का मुंह दबाकर मछली पालन वाले अपने तालाब पर ले गया। वहां अपनी झोपड़ी में मासूम के साथ उसने दुष्कर्म किया और फिर उसे उसके घर से कुछ दूरी पर छोड़ कर चला गया।

विज्ञापन

 

 

 

फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गत एक मई की रात छह वर्ष की एक बालिका अपने घर के बरामदे में परिजनों के साथ सोई हुई थी। देर रात उसे प्यास लगी तो वह अपने घर के सामने स्थित हैंडपंप पर पानी पीने गई। उसी दौरान उसे एक नकाबपोश अगवा कर उसके घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद मासूम को बेहोशी की हालत में उसके घर से कुछ दूरी पर लाकर छोड़ गया। फूलपुर थाने की पुलिस ने पड़ताल के क्रम में संदिग्ध गतिविधियों वाले क्षेत्र के 15 लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी गोमती जोन मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि बीएचयू हॉस्पिटल से घर आने के बाद पीड़िता से बातचीत की गई। बातचीत के क्रम में ही पीड़िता ने घटनास्थल दिखाया और आरोपी की कद-काठी, बाल का रंग और उसकी आवाज के बारे में बताया। फूलपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने आरोपी चिरंजीव से कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो वारदात की गुत्थी परत दर परत सुलझती चली गई।

यह भी पढ़ें... छह साल की मासूम को घर से अगवा कर दुष्कर्म, लड़खड़ाते हुए पहुंची घर; नौ युवक पुलिस हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed