फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Six year old girl brutally molested in Varanasi

Varanasi News: छह साल की मासूम को घर से अगवा कर दुष्कर्म, लड़खड़ाते हुए पहुंची घर; नौ युवक पुलिस हिरासत में

Thu, 02 May 2024 09:42 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 02 May 2024 09:42 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक छह साल की मासूम बच्ची को उसके घर से अगवा कर उसके साथ दरिंदगी की गई। मामले में गांव के संदिग्ध गतिविधियों वाले नौ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Six year old girl brutally molested in Varanasi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम बालिका को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मासूम की चीख पर उसके साथ मारपीट की गई और उसके कान की सोने की कील भी छीन ली गई। भोर में किसी तरह से मासूम घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई तो सभी सन्न रह गए। परिजनों की सूचना पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ पुलिस पहुंची। प्रकरण में गांव के संदिग्ध गतिविधियों वाले नौ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


यह है मामला
फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय बालिका बुधवार की रात घर के बरामदे में अपनी दादी, बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ सोई हुई थी। उसके दादा और पिता फसल की रखवाली के लिए खेत में सोए हुए थे।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार खाना खाने के बाद रात लगभग 11 बजे परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। उसके बाद मासूम को प्यास लगी तो वह घर के सामने हैंडपंप पर गई। उसी दौरान एक नकाबपोश मासूम का मुंह दबाकर उसे उसके घर से लगभग 500 मीटर दूर सुनसान में स्थित एक स्कूल के समीप तालाब में ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घर के पास लाकर छोड़ गया। भोर में तीन बजे मासूम को होश आया तो वह दर्द से कराहती हुई घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed