फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On the birthday of the son father drank alcohol Killed his wife 

यूपी: बेटे के जन्मदिन पर पिता ने खूब पी शराब, रात में गला दबाकर पत्नी को मार डाला

Fri, 23 Oct 2020 11:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 23 Oct 2020 11:11 PM IST
सार

  • आजमगढ़ के निजामाबाद के राजकीय चीनी पात्र उद्योग केंद्र कालोनी की घटना
  • मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
On the birthday of the son father drank alcohol Killed his wife 
किराए के मकान पर महिला की हत्या के बाद तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ के निजामाबाद कस्बा स्थित राजकीय चीनी पात्र उद्योग केंद्र कालोनी में किराए के मकान में नशे में धुत एक युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार को बेटे का जन्मदिन था। धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इसके बाद पिता ने जमकर शराब पी और रात में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


मायके वालों ने मृतका के पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पत्नी से शराब के नशे के मारपीट करता था। घटना के समय भी वह नशे में था और उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

On the birthday of the son father drank alcohol Killed his wife 
किराए के मकान पर महिला की हत्या के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

मूलरूप से मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौतमनगर बिटकासन गांव निवासी सुरेंद्र प्रजापति पत्नी सुनीता प्रजापति (32) और बच्चों के साथ आठ वर्षों से चीनी पात्र उद्योग केंद्र कालोनी में किराए के मकान में रहता था। बृहस्पतिवार को सुरेंद्र के चार साल के बेटे अंश का जन्मदिन था। दंपति ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया। सुरेंद्र ने जमकर शराब पी। रात में पति पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

आरोप है कि सुरेंद्र ने पत्नी सुनीता की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह कालोनी के लोगों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। बाद में पहुंचे मृतका के भाई जिउत प्रजापति निवासी पंचरावा, वाराणसी ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिउत ने बताया कि शादी के बाद से ही सुरेंद्र बहन को पैसा व गाड़ी के लिए प्रताड़ित करता था। सुनीता सुरेंद्र की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की भी मुंबई में संदिग्धावस्था में मौत हुई थी। पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतका दो बच्चों की मां थी। वहीं पहली पत्नी की दो बेटियां भी उसके साथ ही रहती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed