फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Omprakash rajbhar press confrence circuit house statseman on jnu caa up govt varanasi

ओमप्रकाश राजभर का भाजपा पर हमला, सीएए-जेएनयू पर आया ये बयान

Tue, 07 Jan 2020 03:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Jan 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Omprakash rajbhar press confrence circuit house statseman on jnu caa up govt varanasi
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह अपनी पार्टी के साथ यूपी की पांच क्षेत्रीय पार्टियों को मिलाकर भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाएंगे। जिनमें जनअधिकार पार्टी, जनक्रांति पार्टी के साथ और भी पार्टियां होंगी। इनमें उनकी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मुख्य होगी। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने जेएनयू हिंसा पर भाजपा और एबीवीपी को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


जेएनयू मामले पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। देश में अगर कोई घटना होती है, तो उसके पीछे भाजपा का ही दोष होता है। उन्होंने जेएनयू में हुई छात्रों के साथ मारपीट को भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून पर राजभर ने कहा कि 15 करोड़ से ज्यादा की आबादी आजादी के समय से यहां रहते हैं जो घुमंतू प्रजाति के हैं, वह कौन सा प्रमाण पत्र देंगे। पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक भारत का मूल निवासी है। यह पहले सबूत पेश करें कि हम यहां के निवासी हैं। हम लोगों को क्या निकालेंगे यह यह सिर्फ डराना है, लोगों का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, दवा पर ना जाए इससे भटकाने के लिए यह तरह-तरह के ड्रामे शुरू कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजभर ने अस्पतालों में बच्चों की मौत पर कहा कि ऐसी घटनाओं पर लोग एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं कि उनकी सरकार में ज्यादा मौतें हुईं, हमारी सरकार में कम होती हैं या जिम्मेदारी देश-प्रदेश की सरकार की बताते हैं।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी पांच क्षेत्रीय पार्टियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के विधान सभा 2022 चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटा जाए, जिससे कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था ठीक हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed