{"_id":"5c73dc59bdec22737361ccd2","slug":"om-prakash-rajbhar-want-reservation-from-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- सपा, बसपा और कांग्रेस ने जनता को जमकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- सपा, बसपा और कांग्रेस ने जनता को जमकर लूटा
Tue, 26 Feb 2019 10:36 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपनी ही सरकार को चेतावनी दे दी है। उन्होंने आरक्षण की मांग को लेकर अति पिछड़ा अति दलित अधिकार महारैली तक कर डाली। हालांकि कल ओम प्रकाश राजभर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह से मिलने वाले हैं।
रविवार को वाराणसी के कटिंग मेमोरियल स्कूल में सुभासपा के अति पिछड़ा अति दलित अधिकार महारैली में बतौर मुख्य अतिथि राजभर भाजपा पर खूब बरसे। कहा, लोकतंत्र में गरीबों की आवाज दबाने की जब-जब कोशिश हुई, सरकारों का पतन हुआ है।
भाजपा ने हमारे सहयोग से यूपी में सरकार बना ली लेकिन गरीबों का हक देने की हमारी मांग अनसुनी की जा रही है। शराबबंदी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गुजरात, बिहार समेत सात राज्यों में शराबबंदी है तो यूपी में इसे क्यों नहीं बंद किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात मॉडल लागू करने को कहा था लेकिन वह इसे भूल गए।
विज्ञापन
पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि हमारी बातें नहीं मानी गईं तो हम यूपी में अकले ही 80 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस को मुर्दा बताते हुए कहा कि यह लोग केवल दो सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस ने जमकर लूटा है। अब इनको मौका नहीं दिया जाएगा। जनता ने भी अपने नेता का हाथ उठाकर समर्थन किया और कहा कि हम आपके साथ हैं।

पार्टी के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने कहा कि यूपी में गरीबों के लिए पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर अब प्रकाश बन चुके हैं, यह सरकार को समझना होगा। उन्होंने कहा कि हम भाजपा से लोकसभा की पांच सीट मांगकर गुनाह नहीं कर रहे हैं। बात नहीं मानी गई तो पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए दबाव बनाएंगे।