फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Olympic 2021 bronze medal Hockey Team Winner player Lalit upadhyay arrival varanasi worship in kashi Vishwanath mandir

वाराणसीः थोड़ी देर बाद ओलंपियन ललित का आगमन, एयरपोर्ट पर राज्य मंत्री करेंगे स्वागत, बाबा के दरबार में लगाएंगे हाजिरी

Wed, 11 Aug 2021 10:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 11 Aug 2021 10:11 AM IST
सार

काशी के लाल ललित के स्वागत के लिए शहर के एक दर्जन चौराहों पर बडे़-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। स्कूल और संगठनों ने भी उनके स्वागत और सम्मान की तैयारी की है।

विज्ञापन
Olympic 2021 bronze medal Hockey Team Winner player Lalit upadhyay arrival varanasi worship in kashi Vishwanath mandir
मेडल के साथ ललित उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य व काशी के लाल ललित उपाध्याय अब से आज सुबह 11.45 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बजे पहुंचेंगे। यहां राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल और पिता सतीश उपाध्याय उनका स्वागत करेंगे। पिता ने बताया कि ललित हवाई अड्डे से सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। मां रीता ने बताया कि घर आने पर वह ललित का चंदन से तिलक लगाएंगी और आरती करके नजर उतारेंगी।

विज्ञापन


काशी के लाल ललित के स्वागत के लिए शहर के एक दर्जन चौराहों पर बडे़-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। स्कूल और संगठनों ने भी उनके स्वागत और सम्मान की तैयारी की है। सिगरा स्टेडियम में हॉकी संघ की ओर से उनका सम्मान होगा। इसके बाद घर जाएंगे जहां मां रीता आठ महीने बाद बेटे का स्वागत करेंगी। ललित अपनी कर्म भूमि यूपी कॉलेज भी जाएंगे। जहां उन्होंने हॉकी का ककहरा कोच परमानंद मिश्रा से सीखा था। 
विज्ञापन


बेटा जो करेगा फरमाइश, वहीं बनाऊंगी
मां रीता ने बताया कि आठ महीने बाद इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल के करके बेटा पहली बार घर आ रहा है। चंदन तिलक व आरती करके बेटे के ऊपर से दुनियाभर की पहले नजर उतारूंगी। इसके बाद रात के भोजन में जो फरमाइश होगी, वहीं व्यंजन तैयार किया जाएगा। ललित के आगमन से पहले शिवपुर स्थित घर पर प्रयागराज से बड़े भाई अमित सपरिवार पहुंच गए हैं। वहीं नाते रिश्तेदार भी ललित के स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

1000 बाइक व कारों का होगा काफिला

ललित के मित्र आशिष ठाकुर ने बताया कि स्वागत के लिए शहर के चौराहों पर सोमवार की रात में बड़े-बडे़ पोस्टर और बैनर रात में ही लगा दिए हैं। इसके अलावा हॉकी सहित अन्य खेलों के खिलाड़ियों की ओर से करीब 1000 बाइक और कारों का काफिला भी शामिल होगा।

ललित की अपील, भीड़ नहीं मास्क लगाएं  
ललित ने काशी आने से पूर्व ही सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों से अपील की है कि उनके स्वागत में जो लोग भी आए वो मास्क जरूर लगाकर आएं और ज्यादा भीड़ न लगाएं। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें। 

सुबह 11.25 बजे एयर इंडिया से बाबतपुर हवाई अड्डे पर आगमन। 
सुबह 11.45 बजे पर हवाई अड्डे से बाहर निकलेंगे।
दोपहर 12.00 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जाएंगे। 
दोपहर 2.30 बजे सिगरा स्टेडियम में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। 
दोपहर 3.00 बजे अपने घर और यूपी कॉलेज जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed