फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old man killed by ax son injured during dispute for throwing garbage in azamgarh

यूपी: कूड़ा फेंकने का विवाद हुआ खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, बेटा घायल

Wed, 14 Oct 2020 01:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Oct 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Old man killed by ax son injured during dispute for throwing garbage in azamgarh
मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीउरा ग्राम सभा में बुधवार की सुबह कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें 80 वर्षीय वृद्धा की जान चली गई, वहीं 60 वर्षीय एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

भीउरा ग्राम सभा निवासी अवधू पुत्र बेकारु का गांव के ही विजय और प्रमोद से सुबह लगभग सात बजे अपने घर का कूड़ा-करकट फेंकने को लेकर विवाद हो गया। अवधू ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज व मारपीट होने लगी।
विज्ञापन



मारपीट के दौरान ही एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से अवधू के सिर पर वार कर दिया। इससे अवधू बुरी तरह घायल होकर गिर गए। रामरतन पिता को बचाने पहुंचा तो उस पर भी लोग टूट पड़े और घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरीके से मामले शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अवधू को मृत घोषित कर दिया। उनके पुत्र रामरतन को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अवधू का पौत्र संतोष भी घायल हुआ है।

सूचना मिलते ही उप एडीएम बूढ़नपुर दिनेश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया दिनेश यादव घटनास्थल पर पहुंचे। कुल्हाड़ी को बरामद कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मृतक के पौत्र संतोष ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed