फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old died by gun shot in azamgarh up

आजमगढ़ में दिनदहाड़े बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, पुलिस को कोलकाता में रहने वाले दोनों बेटों पर शक

Sun, 27 Sep 2020 04:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 27 Sep 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Old died by gun shot in azamgarh up
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रविवार को दिनदहाड़े एक बुजुर्ग को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का शक उसके बेटों पर जा रहा है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तरवां थाना क्षेत्र के मौलानीपुर में दिनदहाड़े जिसा बुजुर्ग सरखज यादव की हत्या हुई उसने कुछ दिनों पहले अपनी लगभग एक भी बीघा जमीन बेची थी।

विज्ञापन


वो अपने बड़े बेटे के पुत्र के साथ अलग रहता था। उसके दो बेटे कोलकाता में नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि उसकी दोनों बेटों से ही नहीं बनती थी। पुलिस को भी शक है कि हत्या की कहानी घर के आसपास ही घूम रही है। इसीलिए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



मृतक सरखज यादव के दो पुत्र लालजी और लालबिहारी हैं। दोनों ही कोलकाता में नौकरी करते हैं। पहले सरखज अपने बड़े पुत्र के साथ रहता था, लेकिन मनमुटाव होने पर अलग रह रहे अपने बड़े पुत्र के बेटे संतोष यादव के साथ रहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी बताया जा रहा है कि सरखज का अपने दोनों बेटों से मनमुटाव चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि सरखज ने एक माह पहले ही लगभग एक बीघे जमीन किसी को बेची थी। इसका पैसा संतोष को ही मिलने वाला था। इसको लेकर भी कलह चल रही थी। अभी दो दिन पहले ही थाना प्रभारी के रूप में स्थानांतरित हो कर पहुंचे स्वतंत्र सिंह के लिए मामले का खुलासा चुनौती से कम नहीं हैं।

वो भी तक जब दिन दहाड़े थाने से मात्र दो किमी मेन रोड पर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस का मामना है कि हत्या की कहानी घर के आसपास ही घूम रही है। इसलिए कुछ लोगों को पूछताछ के लिए भी उठाया गया है। जल्द ही खुलासे का दावा किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, तरवां थाना अंतर्गत मौलानीपुर गांव निवासी सखरज यादव(68) पुत्र स्व. विराज यादव का परमानपुर-पल्हना मार्ग पर मकान है। दोपहर लगभग 12.30 बजे वो खाना खाकर घर से लगे कटरैन में सोया हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों वहां पहुंचे और घर की रेकी करने लगे।

मृतक की पुत्रवधू ने युवकों को टोका कि यहां क्यों खड़े हो। इस पर बदमाशों ने हवाई फायर करते हुए उसे अंदर जाने की धमकी दी। इसके बाद कटरैन में सो रहे बुजुर्ग को निशाना बनाकर दो गोली मारी। धमकी देते हुए बाइक से पल्हना की ओर से फरार हो गए। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

दिनदहाड़े वृद्ध की हत्या के बाद सनसनी फैल गई। आनन फ़ानन में स्थानीय पुलिस के साथ ही सीओ लालगंज और एसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में छानबीन में शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।

फिलहाल पुलिस को शक है कि घर के आसपास ही हत्या का राज छिपे हुए हैं। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी सुधीर कुमार ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed