फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   OHE wire break and fall on patliputra express

पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पर गिरा ओएचई तार, यात्रियों में मचा हड़कंप, बोगियों से लगे कूदने

Tue, 28 Aug 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Tue, 28 Aug 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
OHE wire break and fall on patliputra express
ट्रेन के इंजन में फंसा टूट कर गिरा तार
पटना से मुंबई जा रही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 12142 ट्रेन सोमवार की शाम चार बजे हादसे का शिकार होने से बच गई। मिर्जापुर से 20 किलोमीटर आगे गै पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का ओएचई तार टूटकर इंजन में फंस गया। जानकारी होते ही यात्री बोगियों से कूदने लगे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

 

ब्रह्मपुत्र मेल दो भागों में बंटी

OHE wire break and fall on patliputra express
varanasi - फोटो : amar ujala

जब पता चला कि ट्रेन में करेंट नहीं आया है तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने तार कटवाकर दो घंटे बाद ट्रेन रवाना की। हालांकि इस रूट पर परिचालन देर शाम तक बाधित रहा।  पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को पटना से लोकमान्य तिलक मुंबई जा रही थी। ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से दोपहर दो बजे मुंबई के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

OHE wire break and fall on patliputra express
varanasi - फोटो : amar ujala
शाम करीब साढ़े चार बजे जैसे ही ट्रेन मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से 20 किलोमीटर आगे पहुंची, गैप़ुरा और जिगना बीच बरी दुबे गांव के सामने पोल संख्या 758 के पास गाय ट्रेन की चपेट में आने के बाद रेलवे लाइन किनारे लगे पोल के स्टे तार से टकरा गई।

 
विज्ञापन

OHE wire break and fall on patliputra express
varanasi - फोटो : amar ujala
घटना में पोल संख्या 757 के 25 से लेकर 758 के पांच तक सात पोलों के तार टूटे हैं। ट्रेन के चालक और गार्ड कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। शाम 5.40 पर टीम के साथ आए निरीक्षण यान ने तार को इंजन से काट कर हटाया। फिर ट्रेन रवाना हुई।


 

OHE wire break and fall on patliputra express
ब्रह्मपुत्र मेल के इंजन का कपलिंग टूटा, दो भागों में बंटी ट्रेन - फोटो : amar ujala
पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के भदौरा रेलवे पर दिल्ली से डिब्रूगढ़ टाउन जा रही 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल के इंजन की  कपलिंग टूट जाने से ट्रेन दो भागों में बंट गई और इंजन बोगियों को छोड़कर आगे बढ़ गया। गार्ड ने वाकी टाकी से चालक को सूचित कर इंजन बैक कराया। बाद में बोगियों को जोड़ कर करीब ढाई घंटे बाद ट्रेन आगे रवाना की गई। मंडल रेल प्रबंधक दानापुर जेके सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed