फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Oh this heat Varanasi temperature reached 42.4 degrees

Varanasi News: उफ्फ ये गर्मी, बनारस का पारा 42.4 डिग्री, लू का अलर्ट, जनता हुई बेहाल, शीतल पेय पदार्थ की मांग

Tue, 13 May 2025 11:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 13 May 2025 11:51 PM IST
सार

गर्मी हर किसी को सता रही है। आलम ये है कि पारा 42.4 डिग्री को छू रहा है। लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जो लोग भी घर से बाहर निकल रहे हैं वो गमछे के सहारे मुंह को बचाते नजर आ रहे हैं और शीतल पेय पदार्थ के सहारे राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Oh this heat Varanasi temperature reached 42.4 degrees
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मई ने बनारस की तपिश बढ़ा दी है। हर रोज बनारस प्रदेश के शीर्ष गर्म शहरों में जगह बना रहा है। मंगलवार को सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर 42.4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान चला गया और बनारस सूबे का तीसरा सबसे गर्म शहर हो गया। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक जिले का तापमान 40 और 42 डिग्री से ऊपर ही रहा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार से जिले में लू का प्रभाव दिखेगा। वहीं बुधवार को आंधी की तरह से गर्म हवा बहने का अनुमान है। 15 मई के बाद से लगातार लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा बहेगी। 16 के बाद से हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 26.7 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। सुबह 7 बजे से ही बनारस में बादल छा गए, इससे तापमान 30 डिग्री के आसपास ही रहा। वहीं 10 बजे के बाद तीखी धूप ने पसीने निकाल दिए। कूलर-पंखा भी अब गर्म हवा ही फेंक रहे। वहीं एयर कंडीशन बार-बार ट्रिप हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा की चौड़ाई घटी और तापमान बढ़ा

बीएचयू के पर्यावरणविद डॉ. कृपा राम ने कहा कि गंगा की चौड़ाई घट रही है। वहीं ग्लोबलाइजेशन बढ़ रहा है। ऐसे में गंगा का तापमान भी बढ़ रहा है। गंगा में बहते हुए पानी का तापमान निकालने के लिए कई तरह के सैंपल लेने होते हैं और लंबे समय के अध्ययन के बाद ही निर्धारित कर सकते हैं।

3 साल पहले हुई थी भविष्यवाणी

तीन साल पहले बीएचयू और आईआईटी के वैज्ञानिकों डॉ. नीलेंदु दास, डॉ. अविकल सागर और उनकी शोध टीम ने लंबे कैलकुलेशन के बाद भविष्यवाणी की थी कि गंगा का तापमान अगले तीन साल में 0.05 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। 2022 में अंतरराष्ट्रीय साइंस जर्नल स्प्रिंजर में छपे शोध को तीन साल पूरे हो चुके हैं और वैज्ञानिक फिर से गंगा के तापमान को नापने की तैयारी में जुट गए हैं।

मानसून आने से पहले बढ़ जाता है गंगा का पारा
वर्तमान में गंगा का तापमान 22 डिग्री के आसपास है। हालांकि मानसून, मानसून के पहले और बाद में गंगा का तापमान अलग-अलग होता है। प्री मानसून में गंगा का तापमान 21.6 और अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री तक दर्ज किया गया।


मानसून में अधिकतम तापमान 26.41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.31 डिग्री रहता है। मानसून के बाद अधिकतम तापमान 21.14 और न्यूनतम तापमान 18.81 डिग्री तक दर्ज किया जाता है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed