फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officers will visit Indian Army house every Wednesday take care of family facilities in Sonbhadra

परिवार की चिंता से बेफ्रिक होकर बार्डर पर मोर्चा संभालेंगे जवान, हर सप्ताह सैनिकों के परिजनों से मिलेंगे जिले के अधिकारी

Tue, 13 Oct 2020 01:24 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 13 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Officers will visit Indian Army house every Wednesday take care of family facilities in Sonbhadra

देश की सीमाओं पर दुश्मनों से मोर्चा संभालने वाले सोनभद्र के सैनिक परिवारों की हर सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। ऑपरेशन सेवा के तहत प्रत्येक बुधवार को एडीओ पंचायत एवं सेक्रेटरी सैनिकों के घर जाकर समस्याएं दर्ज कर निदान कराएंगे। मुख्य विकास अधकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने योजना को शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी है। 

विज्ञापन


बता दें कि सीमा पर रहकर देश की रक्षा करने वाले जिले के सैनिकों व सेवानिवृत्त सैनिकों के परिजनों की समस्याएं प्राथमिकता से दूर की जाएंगी। इसके लिए डीएम एस. राजलिंगम और सीडीओ ने ऑपरेशन सेवा की शुरूआत कर दी है। इसके तहत प्रत्येक बुधवार को सभी एडीओ पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के रहने वाले सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों के घर जाएंगे।

विज्ञापन

Officers will visit Indian Army house every Wednesday take care of family facilities in Sonbhadra

परिजनों से मुलाकात कर नाली, बिजली, सड़क, राशनकार्ड, भूमि आदि की समस्याओं के बारे में पूछताछ करते हुए जो भी उनकी समस्याएं होंगी उसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे। उनके स्तर से जो भी समस्याएं दूर होने लायक होंगी निदान करेंगे। साथ ही अन्य मामलों का निस्तारण कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्राचार भी करेंगे।

सभी ब्लॉकों पर सैनिकों के समस्याओं को नोट करने और समाधान आदि लिखने के लिए अलग से रजिस्टर बनाया जाएगा। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने कहा कि सीमाओं पर प्राणों की बाजी लगाकर देश की सेवा करने वाले सैनिकों के परिवारों की समस्याओं को दूर करने के लिए ऑपरेशन मिशन की शुरूआत कर दी गई है।

सभी एडीओ पंचायत और सेक्रेटरी अपने-अपने क्षेत्र के रहने वाले सैनिकों के घर जाकर उनकी समस्याएं दर्ज कर समाधान कराएंगे। यह व्यवस्था शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सैनिकों को अपने घर की समस्याओं से मुक्त रखना है। ताकि टेंशन फ्री होकर वे अपनी ड्यूटी कर सकें। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण अधिकारी से जिले के जो लोग सैनिक के रूप में सेवा दे रहे हैं और भूतपूर्व सैनिकों की सूची उपलब्ध कराने को कहां गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed