फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nursery of players getting ready in the field giving four Olympians

ओलंपियन खिलाडियों के गढ़ में तैयार हो रहे होनहार

Tue, 24 Aug 2021 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Nursery of players getting ready in the field giving four Olympians
वाराणसी। देश को चार ओलंपियन देने वाले यूपी कॉलेज के खेल मैदान पर होनहारों की नर्सरी तैयार हो रही है। ओलंपियन मो. शाहिद से लेकर ललित उपाध्याय ने काशी के साथ ही देश का नाम भी रोशन किया है। बनारस में खिलाड़ियों की नर्सरी कहा जाने वाला यूपी कॉलेज के मैदान पर होनहार खिलाड़ियों को गढ़ने की रवायत निरंतर जारी है।
विज्ञापन

यूपी कॉलेज के खेल मैदान में खिलाड़ियों को आधुनिक और जमीनी स्तर पर प्रशिक्षित करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और खेलो इंडिया स्कीम के तहत प्रशिक्षण केंद्र भी खेल की नर्सरी को तैयार करने में लगी हुई है। केंद्र में बनारस समेत अन्य जिलों के खिलाड़ी भी प्रशिक्षण ले रहे हैं। वरुणा पार के रहने वाले ओलंपियन पद्मश्री मोहम्मद शाहिद के गोल ने 1980 के मास्को ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। मो. शाहिद से प्रेरित होकर गौरी शंकर सिंह के पुत्र स्व. विवेक सिंह 1988 के सियोल और 1996 में अटलांटा ओलंपिक में राहुल सिंह ने ओलंपिक की दहलीज तक का सफर तय किया। इसी कड़ी में 25 साल के लंबे इंतजार के बाद हॉकी में चौथे खिलाड़ी के रूप में ललित उपाध्याय ने भारतीय हॉकी टीम में शामिल होकर टोक्यो ओलंपिक में 41 साल के पदक के सूखे खत्म किया। इससे काशी के खिलाड़ियों में हॉकी को लेकर काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed