फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   number of international Flight from varanasi airport will increase After 15 April number of passengers is gaining momentum

वाराणसी एयरपोर्ट: 15 अप्रैल के बाद बढ़ेगी अंतरराष्ट्रीय विमानों की संख्या, यात्रियों की संख्या पकड़ रही रफ्तार

Wed, 06 Apr 2022 11:30 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Apr 2022 11:30 AM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट पर इस समय घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लगभग 70 विमानों की आवाजाही है। 15 अप्रैल के बाद से बैंकॉक, श्रीलंका और काठमांडू के लिए भी विमान सेवाएं संचालित होने वाली है। 

विज्ञापन
number of international Flight from varanasi airport will increase After 15 April number of passengers is gaining momentum
वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक हटने के बाद से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या भी उड़ान भर रही है। इस समय सिर्फ शारजाह के लिए विमान सेवा हैं। माना जा रहा है कि 15 अप्रैल के बाद से और भी यात्रियों व विमानों की संख्या बढ़ेगी। क्योंकि  बैंकॉक, श्रीलंका और काठमांडू के लिए भी विमान सेवाएं संचालित होने वाली है। फिलहाल शारजाह से आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।  

विज्ञापन


कोरोना काल के समय सिर्फ वंदे भारत मिशन के तहत खाड़ी देशों के लिए विमान सेवाएं संचालित हो रही थी, इस समय अब अंतरराष्ट्रीय विमानों को छूट मिलने के बाद यात्रियों की आवाजाही और बढ़ी है। एयरपोर्ट पर इस समय घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लगभग 70 विमानों की आवाजाही है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार कोरोना से पहले 80 विमान प्रतिदिन उड़ान भरते थे वहीं 12 से 13 हजार यात्रियों की संख्या होती थी। अब फिर से वही रफ्तार एयरपोर्ट पर उड़ानों और यात्रियों की संख्या पकड़ रही है। ट्रवेल्स एजेंट अभिषेक सिंह के अनुसार बैंकाक और काठमांडू की उड़ान सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में और इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी से इंदौर के बीच विमान सेवा जल्द

वाराणसी- इंदौर के बीच जल्द ही विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। यात्रियों की मांग है कि इस रूट पर भी विमान सेवा संचालित हो। इसे देखते हुए बीते सोमवार को मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नई दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर इंदौर से काशी के बीच विमान सेवा संचालित करने के लिए पत्र सौंपकर मांग की है।

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री के साथ सोशल मीडिया पर अपने ट्विटर पर तस्वीर शेयर की है। पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि विमान सेवा प्रारंभ हो जाने से काशी विश्वनाथ और उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए आने जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी और साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed