फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NSUI raised demand to promote BHU students to next class

बीएचयू के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की एनएसयूआई ने उठाई मांग, कुलपति से मिले पदाधिकारी 

Sat, 20 Jun 2020 09:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 20 Jun 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
NSUI raised demand to promote BHU students to next class
कुलपति को ज्ञापन देते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों अगली कक्षा में प्रमोट करने की मांग नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की बीएचयू इकाई ने उठाई है। इसके लिए पदाधिकारियों ने शनिवार को कुलपति से मिलकर 150 छात्रों के समर्थन वाला मांग पत्र भी सौंपा।

विज्ञापन


कुलपति को दिए मांग पत्र में प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी, जगन्नाथ दुबे आदि ने बताया कि हिंदी विभाग के फाइनल ईयर के विदेशी छात्र-छात्राओं को 10 प्रतिशत अंक देकर जिस तरह पास किया गया है, यह स्वागत योग्य कदम है।
विज्ञापन


इसी आधार पर ही फाइनल ईयर के सभी छात्र-छात्राओं को प्रमोट कर दिया जाए तो ठीक है। पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना महामारी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रथम, द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा में शामिल किए उनके पूर्व प्रदर्शन के आधार पर प्रमोट कर दिया जाए, जबकि फाइनल ईयर के छात्रों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त अंक के साथ पास किए जाने की मांग पदाधिकारियों ने कुलपति से की है। पदाधिकारियों ने बताया कि देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्रों को प्रमोट भी कर दिया गया है जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed