फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now Yoga-Naturopathy will taught in mahatma gandhi kashi vidyapith Gangapur

विद्यापीठ: अब गंगापुर में पढ़ाया जाएगा योग और नैचुरोपैथी, सिखाएंगे इलाज; मुख्य कैंपस से शिफ्ट होगा डिप्लोमा

Sun, 26 May 2024 08:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 May 2024 08:27 PM IST
सार

Varanasi News: मुख्य कैंपस में योगा एंड नैचुरोपैथी और साइकोथेरेपी के कोर्स पहले से ही चलाए रहे हैं। मुख्य कैंपस में इसकी ओपीडी भी संचालित होती है। अब योगा एंड नैचुरोपैथी कोर्स काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
Now Yoga-Naturopathy will taught in mahatma gandhi kashi vidyapith Gangapur
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मुख्य परिसर में संचालित योग और नैचुरोपैथी की कक्षाएं अब गंगापुर परिसर में चलेंगी। प्राकृतिक चिकित्सा और योग की शिक्षा प्रकृति के करीब शांत वातावरण में स्थित परिसर में दी जाएगी। कोर्स के साथ-साथ इलाज के लिए ओपीडी का संचालन भी किया जाएगा। योग और नैचुरोपैथी डिप्लोमा कोर्स में लगभग 50 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। 30 मई से आवेदन लिए जाएंगे।

विज्ञापन


काशी विद्यापीठ मुख्य कैंपस में सत्र 2024-25 से दो नए कोर्स संचालित किए जाने हैं। दर्शन शास्त्र विभाग में एमए इन योगा पाठ्यक्रम में 66 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसकी फीस 10 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन


मनोविज्ञान विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन म्यूजिक थेरेपी (एक वर्षीय हाइब्रिड मोड) कोर्स चलेगा। इसमें 30 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। 50 सीटों वाले इस डिप्लोमा कोर्स के दौरान छात्र-छात्राओं को इलाज की पद्धति भी सिखाई जाएगी। विश्वविद्यालय के गंगापुर कैंपस ने नए सत्र के बैनर-पोस्टर में इस कोर्स का जिक्र भी किया है। काशी विद्यापीठ की कुलसचिव प्रो. सुनीता पांडेय के मुताबिक सत्र 2024-25 से योग और नैचुरोपैथी को गंगापुर परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए जरूरी तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारी
शहर के मध्य में स्थित मुख्य परिसर में योग और नैचुरोपैथी का संचालन ठीक नहीं है। इसके लिए शांत और प्रदूषणमुक्त वातावरण होना चाहिए। इसलिए योग और नैचुरोपैथी का संचालन गंगापुर परिसर के शांत वातावरण और शुद्ध हवा में किया जाएगा। - प्रो. एके त्यागी, कुलपति, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ

काशी विद्यापीठ : ऑनलाइन आवेदन 30 से, 8000 सीटों पर होंगे दाखिले

लंबे इंतजार के बाद महात्मा काशी विद्यापीठ के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी हो गई है। विश्वविद्यालय ने 30 मई से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। उसके बाद प्रवेश से जुड़ी आगे की गतिविधियां पूरी की जाएंगी।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में यूजी और पीजी में लगभग 8000 सीटें हैं। यहां अमूमन मार्च-अप्रैल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार सत्र 2024-25 के लिए समर्थ पोर्टल के फेर में मई भी खत्म हो गया और प्रवेश शुरू नहीं हो पाया। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया था। मुख्य कैंपस में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं आवेदन आने का इंतजार कर रहे थे। 

शिक्षा मंत्रालय की ओर से समर्थ पोर्टल के जरिये ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराने की शर्त के बाद विश्वविद्यालय में तकनीकी रूप से दक्ष स्टॉफ के अभाव में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने में अड़चन आने लगी। विश्वविद्यालय के उच्चाधिकारियों और स्टॉफ ने दो-दो बार दिल्ली जाकर समर्थ पोर्टल की तकनीकी जानकारी ली। इसके बाद कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने आगामी सत्र में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आवेदन की सूचना जारी कर दी है। 

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mgkvp.ac.in पर मौजूद लिंक https://mgkvpadmission.samarth.edu.in/ के माध्यम से किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा आवेदन के लिए फीस आईसीआईसीआई या एचडीएफसी बैंक के पेमेंट गेटवे से जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed