{"_id":"61dd3e41c9894f244209ac75","slug":"now-ghar-to-dental-opd-will-run-daily-in-bhu-there-was-arrangement-for-the-first-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बीएचयू में अब रोज चलेगी ‘घर से डेंटल ओपीडी’, पहले तीन दिन थी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बीएचयू में अब रोज चलेगी ‘घर से डेंटल ओपीडी’, पहले तीन दिन थी व्यवस्था
Tue, 11 Jan 2022 01:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको दांतों में दर्द, मसूड़ों में सूजन सहित अन्य कोई समस्या है तो इसके लिए अस्पताल का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। अब आप घर बैठे ही चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगे। बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में ‘घर से डेंटल ओपीडी’ अब हर दिन चलाई जाएगी। अब तक केवल तीन दिन ही ओपीडी चलाई जाती थी।
विज्ञापन
कोरोना की वजह से सीमित संख्या में मरीज देखे जा रहे हैं, ऐसे में नई व्यवस्था से मरीजों को राहत होगी। संकाय प्रमुख प्रो. विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक हजारों मरीजों ने लाभ लिया है। बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर अब हर दिन यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
9450436318 (व्हाट्स एप नंबर) के माध्यम से 11 जनवरी से मरीज दंत संकाय के विशेषज्ञों से परामर्श एवं दवाइयों की जानकारी ले सकते हैं। सोमवार से शनिवार तक हर दिन सुबह 9 से 1 बजे तक इसका लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन