फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   North Eastern Railway beat Pandeypur by 23 runs

Varanasi News: पूर्वोत्तर रेलवे ने पांडेयपुर को 23 रनों से हराया

Sat, 10 Jun 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
North Eastern Railway beat Pandeypur by 23 runs
विज्ञापन

अंडर-17 क्रिकेट मैच के पहले दिन पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने पांडेयपुर टीम को 23 रन से मात देकर अगले चक्र में प्रवेश किया। शुक्रवार को लहरतारा स्थित खेल मैदान में आदर्श फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र के अंडर-17 टी-20 क्रिकेट लीग का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी कर पूर्वोत्तर रेलवे ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 198 रन बनाए। आदर्श ने 78, निखिल ने 63 रन बनाए। पांडेयपुर की राज स्पोर्ट्स एकेडमी टीम के अर्पित और आदित्य ने दो-दो, अमन ने एक विकेट झटके। जवाब में पांडेयपुर टीम 20 ओवर में 175 रन पर ही ऑलआउट हो गई। अभिनव ने 61, आदित्य ने 25 रन बनाए। हरप्रीत ने चार और कृष ने दो विकेट लिए। 78 रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज आदर्श को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। उद्घाटन फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक अनुराग द्विवेदी, संजय चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर प्रमोद राय, घनश्याम, डॉ. धीरज राय और उदय राज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article