फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nonstop bus service will also start on Varanasi-Jaunpur route

बिना कंडक्टर चलेंगी बसें: वाराणसी-जौनपुर रूट पर भी शुरू होगी नॉनस्टॉप बस सेवा, जल्द तय होगा रूट और किराया

Tue, 17 Dec 2024 12:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Dec 2024 12:16 PM IST
सार

वाराणसी- गाजीपुर रूट के बाद अब वाराणसी- जौनपुर रूट पर भी बिना कंडक्टर संचालित की जाएंगी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगा। वाराणसी में टिकट लेकर यात्री बस में सवार होंगे और सीधे जौनपुर पहुंचकर उतरेंगे। 

विज्ञापन
Nonstop bus service will also start on Varanasi-Jaunpur route
Bus - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र में नॉनस्टॉप बसों की संख्या बढ़ने वाली है। ट्रायल के तौर पर वाराणसी-गाजीपुर नॉनस्टॉप बस सेवा की सफलता के बाद वाराणसी-जौनपुर रूट पर नॉनस्टॉप बस सेवा शुरू होगी। इसमें भी बिना कंडक्टर की बसें संचालित होंगी। कैंट बस स्टेशन से टिकट लेकर यात्री बस में सवार होंगे और जौनपुर में उतरेंगे। उधर, जौनपुर डिपो से टिकट लेकर यात्री बस में बैठेंगे और वाराणसी में उतर सकेंगे।

विज्ञापन


किराया, समय और रूट को लेकर चल रहा मंथन
इस रूट को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। किराया, समय और रूट को लेकर मंथन किया जा रहा है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार अंडर रीजन वाराणसी- जौनपुर सेवा के बाद नॉनस्टॉप बस सेवा को अन्य रीजन में भी इस तरह से लागू कराए जाने पर जोर दिया जाएगा। इसमें बिना परिचालक के बसें संचालित होंगी।

विज्ञापन

नॉनस्टॉप सेवा को पसंद कर रहे यात्री

वाराणसी-गाजीपुर रूट पर नॉनस्टॉप सेवा को यात्री पसंद कर रहे हैं। ढाई घंटे में यात्रियों का सफर पूरा हो रहा है। टिकट को लेकर कोई झंझट नहीं है। 150 रुपये प्रति टिकट लेकर बस में सवार हो रहे हैं और अपनी मंजिल पर उतर रहे हैं। 

क्या बोले अधिकारी
क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि वाराणसी-गाजीपुर रूट के बाद वाराणसी-जौनपुर रूट पर भी बिना कंडक्टर के बसों को संचालित किए जाने की तैयारी चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed