फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No vehicle zone between Godaulia and Maidagin till tomorrow night Route diversion plan will remain in effect

आज से कल तक काशी में रूट डायवर्जन: घर से निकलने से पहले पढ़ें- कहां रहेगा नो व्हीकल जोन व कहां पार्क करें वाहन

Sun, 31 Dec 2023 11:37 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 31 Dec 2023 11:37 AM IST
सार

एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन
No vehicle zone between Godaulia and Maidagin till tomorrow night Route diversion plan will remain in effect
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

नव वर्ष की पूर्व संध्या और एक जनवरी को बाबा विश्वनाथ के धाम और गंगा घाटों पर भारी भीड़ उमड़ेगी। इसके मद्देनजर रविवार की दोपहर दो बजे से सोमवार की रात 10 बजे तक शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन

लंका-अस्सी तिराहा स्थित बैंक औफ बड़ौदा तिराहा से अस्सी के तरफ कोई चार पहिया व तीन पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रवींद्रपुरी की तरफ डायवर्ट कर/सड़क के किनारे खड़ा कराया जाएगा।

विज्ञापन

अग्रवाल तिराहा से सभी वाहनों को अस्सी की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को ब्राडवे होटल की तरफ डायवर्ट कर कीनाराम आश्रम के सामने खड़ा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

- ब्राडवे होटल तिराहा से किसी वाहन को अग्रवाल तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को विजया तिराहा के तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा जो जल संस्थान अथवा खोजवा होकर कमच्छा, रथयात्रा को जाएंगे।

 

- भेलूपुर चौराहा से चार पहिया व तीन पहिया वाहन को सोनारपुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को विजया तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। थाना भेलूपुर के सामने से हल्के व दो पहिया वाहन रेवड़ी तालाब होते हुए जयनारायण इंटर कॉलेज तक आएंगे और आगे रामापुरा की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा।

- सोनारपुरा चौराहा से चार पहिया व तीन पहिया वाहनों को गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को भेलूपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

- गुरुबाग तिराहा से किसी भी प्रकार के चार पहिया व तीन पहिया वाहनों को लक्सा होकर रामापुरा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को नीमामाई व कमच्छा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

- लक्सा तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को रामापुरा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को गुरुबाग तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

- रामापुरा चौराहा से गौदोलिया की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। इन वाहनों को लक्सा और बेनिया तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

- गौदोलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन व दशाश्वमेध घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामापुरा और सोनारपुरा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। दोपहिया वाहनों को गोदौलिया स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

- बेनिया तिराहा से किसी भी वाहन को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। चार पहिया प्राइवेट वाहनों को बेनिया पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। तीन पहिया वाहन को पियरी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

- लहुराबीर चौराहा से चार/तीन पहिया वाहनों को बेनिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को मलदहिया चौराहा और काशिका तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

- मैदागिन चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को थाना चौक होते हुए गौदोलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहनों को कबीरचौरा और विशेश्वरगंज तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। चार पहिया वाहन मैदागिन स्थित टाउनहॉल पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे।

- विशेश्वरगंज तिराहा से मच्छोदरी की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को विश्वेश्वरगंज तिराहा से आगे नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को गोलगड्डा तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

- भदऊं चुंगी तिराहा से भैसासुर घाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को रेलवे कॉलोनी के मैदान में खड़ा कराया जाएगा।

- सूजाबाद पलिस चौकी से वाहनों को राजघाट की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामनगर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा जो लंका मैदान में खड़े कराए जाएंगें।

No vehicle zone between Godaulia and Maidagin till tomorrow night Route diversion plan will remain in effect
ट्र्रेफिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो

यातायात प्रतिबंधित वाहन क्षेत्र

- सूजाबाद से राजघाट पुल, नमो घाट की तरफ।

- भदऊं चुंगी से राजघाट पुल और भैसासुर घाट की तरफ।

- कज्जाकपुरा कूड़ाघर से गोलगड्डा, विशेश्वरगंज की तरफ।

- गोलगड्डा से विशेश्वरगंज मैदागिन की तरफ।

- मैदागिन से बुजानाला, गोदौलिया की तरफ।

- अस्सी से रविदास घाट की तरफ।

- होटल ब्राडवे तिराहा से अग्रवाल तिराहा और सोनारपुरा से गौदोलिया की तरफ।

- पिपलानी तिराहा से मैदागिन चौराहे की तरफ।

- लहुराबीर चौराहे से बेनिया तिराहे की तरफ।

 

वाहन पार्किंग व्यवस्था

- सर्व सेवा संघ का खाली मैदान।

- पानी की टंकी के नीचे रेलवे के खाली मैदान में पार्किंग, नमोघाट।

- भदऊं चुंगी के दाएं तरफ रेलवे विभाग का मैदान।

- बसंता कॉलेज कट के सामने और पानी की टंकी के नीचे पार्किंग।

- मच्छोदरी पार्क पार्किंग।

- हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के सामने पार्किंग।

- टाउनहाल, मैदागिन पार्किंग।

- क्वींस कालेज का मैदान, लहुराबीर।

- बेनियाबाग पार्किंग।

- मजदा सिनेमा पार्किंग, लक्सा।

- गोदौलिया पार्किंग।

- अस्सी घाट पार्किग।

- सामने घाट में जजेज गेस्ट हाउस के बगल में खाली मैदान।

- डुमराव बाग पार्किग।

- कीनाराम आश्रम से लेकर रवींद्रपुरी रोड पर पार्किंग।

17 जगह चेकिंग करेगी यातायात पुलिस

एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार और एक जनवरी को शहर में 17 स्थान पर यातायात पुलिस चेकिंग करेगी। चेकिंग के दौरान यह देखा जाएगा कि कोई शराब पीकर वाहन तो नहीं चला रहा है। इसके अलावा स्टंट करने वालों और तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों से भी ट्रैफिक पुलिस सख्ती से पेश आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed