फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No afraid, fight students

अब डरेंगी नहीं, लड़ेंगी छात्राएं

Wed, 25 Mar 2015 02:04 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
No afraid, fight students

वाराणसी। छात्राएं अब डरेंगी नहीं, लड़ेंगी। सरेराह छेड़खानी करने, फब्तियां कसने वाले शोहदों को सबक सिखाएंगी। इसके लिए कॉलेजों में पावर एंजिल्स के गठन के बाद अब प्रशासन छात्राओं को जागरूक करने में जुटा है ताकि वे अन्याय के खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज उठा सकें।

विज्ञापन

इसके लिए उनको विमेन हेल्पलाइन 1090 के इस्तेमाल करने का तौर-तरीका भी बताया जा रहा है। मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में महिला सुरक्षा पर आयोजित कार्यशाला में आईजी (महिला सेल) नवनीत सिकेरा ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर वक्त सहायता के लिए तत्पर है।
विज्ञापन

विमेन हेल्पलाइन पर शिकायत मिलते ही पुलिस फोर्स पीड़िता की मदद के लिए मौके पर पहुंचेगी। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। आईजी ने बताया कि वाट्सएप पर 9454401090 पर शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेजों में आए दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से यह मुहिम शुरू की गई है। कमिश्नरी सभागार में आयोजित कार्यशाला में अग्रसेन कन्या पीजी कालेज और आर्य महिला पीजी कालेज की छात्राएं शामिल हुईं।
उन्हें पुलिस अधिकारियों ने पहले विमेन हेल्पलाइन नंबर 1090 के बेहतर इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी, उसके बाद शुरू हुआ खुली परिचर्चा का दौर। एक के बाद एक छात्राओं ने अपने साथ हुईं घटनाओं का जिक्र किया। छात्रा नीति श्रीवास्तव, सोनम राय, जेबा अंसारी, ज्योति पांडेय, शबनम जहां, सीमा पटेल, बबिता आदि ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

आम तौर पर ऐसी घटनाओं की शिकायत जब की जाती है तो पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं करती। आईजी (महिला सेल) नवनीत सिकेरा ने इस पर छात्राओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी हाल में ऐसी शिकायतों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। किसी भी ऐसी घटना की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1090 पर दी जा सकती है।  कार्यक्रम में डॉ. आकाश, डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी, डॉ. अरुण पांडेय, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed