{"_id":"5e60fb168ebc3eeb610fcb66","slug":"nirbhaya-case-grand-father-said-when-nirbhaya-convicts-hanged-then-we-will-happy-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निर्भया केस: नया डेथ वारंट जारी होने पर बोले बाबा- जब फांसी पर लटक जाएंगे तभी मिलेगी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया केस: नया डेथ वारंट जारी होने पर बोले बाबा- जब फांसी पर लटक जाएंगे तभी मिलेगी खुशी
Thu, 05 Mar 2020 06:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 05 Mar 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
निर्भया कांड के दोषी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया कांड के चारों दोषी विनय कुमार शर्मा, पवन कुमार गुप्ता, मुकेश सिंह और अक्षय के खिलाफ गुरुवार को पाटियाला हाउस कोर्ट ने चौथी बार 20 मार्च को सुबह साढ़े बजे फांसी देने का आदेश जारी किया। इसे लेकर निर्भया के गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें खुशी तभी मिलेगी, जब दरिंदों को फांसी पर लटकते देख लेंगे। निर्भया के बाबा ने भी उम्मीद जताई है कि अब दरिंदों के पास फांसी की सजा से बचने का कोई विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन
कोर्ट द्वारा जारी डेथ वारंट के बाद निर्भया के बाबा ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि जिस दिन चारों दरिंदे फांसी के फंदे पर लटक जाएंगे, उसी दिन निर्भया को इंसाफ मिलेगा। तभी हम लोगों के दिल को तसल्ली भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी दोषियों ने बहुत दावपेंच चला है, अब हर दाव लगभग खत्म हो चुका है। तीसरी बार कोर्ट द्वारा जो डेथ वारंट जारी किया गया था, उस पर संशय था, लेकिन इस बार चौथी बार जारी डेथ वारंट पर पूरा विश्वास है कि 20 मार्च को सभी दरिंदे फांसी पर अवश्य लटकेंगे।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता अश्वनी कुमार पांडेय ने कहा कि जिस दिन निर्भया के आरोपियों को फांसी दी जाएगी, उस दिन गांव में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया जाएगा। बिटिया के चाचा ने कहा कि हम लोगों को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था, आखिर वह दिन नजदीक आ ही गया। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि चारों दरिंदे 20 मार्च को फांसी के फंदे पर अवश्य लटकें। निर्भया की चचेरी बहन ने कहा कि 20 मार्च की सुबह हम लोगों के लिए खास होगी। निर्भया की चाची ने कहा कि दरिंदे फांसी पर लटकेंगे, तभी निर्भया और हम लोगों को इंसाफ मिलेगा।
विज्ञापन
सात साल पहले हुई थी मानवता को कलंकित करने वाली वारदात
मालूम हो कि 16 दिसंबर 2012 को दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार इलाके में चलती बस में निर्भया के साथ छह आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद इलाज के दौरान निर्भया की सिंगापुर में 29 दिसंबर 2012 को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसमें एक आरोपी नाबालिग होने के कारण बरी हो गया था। एक आरोपी ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली। शेष बचे चारों आरोपियों को पाटियाला हाउस कोर्ट ने चौथी बार डेथ वारंट जारी किया है।
पूरी रात जागेंगे परिवार के सदस्य
चौथी बार निर्भया के चारों आरोपियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया के पिता ने गुरुवार को अमर उजाला से दूरभाष पर बातचीत में बताया कि चौथी बार डेथ वारंट जारी होने से खुशी है। अब पूरा भरोसा है कि 20 मार्च की सुबह दरिंदों की आखिरी सुबह होगी। मैं हर दिन सुबह में साढ़े चार बजे उठता हूं। निर्भया की मां छह बजे उठती हैं। अब मैंने तय किया है कि 19 मार्च को दिन में ही सो लूंगा और 20 मार्च को पूरी रात जगकर सुबह का इंतजार करूंगा। यही हाल मेरे पूरे परिवार का भी रहेगा। क्योकि उस दिन मुझे पूरी रात नींद नहीं आएगी। इससे अच्छा होगा कि उस घड़ी का हम इंतजार करेंगे।