{"_id":"615dc1c48ebc3e87522566e3","slug":"nine-rounds-of-aerial-firing-were-done-to-intimidate-five-accused-arrested-in-shivpur-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: धौंस जमाने के लिए की थी नौ राउंड हवाई फायरिंग, शिवपुर की घटना में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: धौंस जमाने के लिए की थी नौ राउंड हवाई फायरिंग, शिवपुर की घटना में पांच आरोपी गिरफ्तार
Wed, 06 Oct 2021 09:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 06 Oct 2021 09:03 PM IST
सार
शिवपुर इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंहल के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी भदोही के डोमनपुर निवासी रॉबिन सिंह है, जिसकी तलाश में पुलिस की एक टीम भदोही में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के शिवपुर के गणेशपुर में मंगलवार रात चाय विक्रेता अजय यादव और ग्राहक सुशील शर्मा पर फायरिंग कर घायल करने वाले सहित संरक्षण देने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान कब्जे से पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुआ। घटना में मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस ने भदोही के डोमनपुर में दबिश दी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी युवकों ने बताया कि शराब पीने के बाद रंगबाजी और वर्चस्व स्थापित करने के लिए फायरिंग की थी।
विज्ञापन
एसीपी कैंट रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि फायरिंग में घायल अजय यादव और सुशील शर्मा के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस तफ्तीश में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए आरोपियों को घटना के 12 घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में चोलापुर के दशवतपुर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गोपू, चांदमारी निवासी ऋषि सिंह उर्फ ऋषभ, अंकुर सिंह उर्फ छोटू सिंह है। इन्हें संरक्षण देने वाले दादूपुर निवासी अमरजीत उर्फ पिंटू और चांदमारी के लोढ़ान निवासी विकास गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
शिवपुर इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंहल के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी भदोही के डोमनपुर निवासी रॉबिन सिंह है, जिसकी तलाश में पुलिस की एक टीम भदोही में दबिश दे रही है। मंगलवार रात नौ बजे गणेशपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास बीयर व शराब ठेके के पास नशे में धुत युवकों ने चिथरिया गांव निवासी चाय विक्रेता अजय यादव और गणेशपुर निवासी सुशील वर्मा को गोली मार दी थी। दोनों घायलों का उपचार निजी अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन