फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nikay Chunav: Names of people who reached the polling booth missing from the voting list, there was uproar at

Nikay Chunav: मतदान केंद्र पर पहुंचे लोगों का वोटिंग लिस्ट से नाम गायब, कई जगहों पर हुआ हंगामा

Thu, 04 May 2023 02:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 04 May 2023 02:25 PM IST
सार

कोतवाली जोन के अन्तर्गत लोहटिया स्थित हरिश्चंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज के बाहर भाजपा प्रत्याशी की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने जब कोतवाली थाने की फोर्स और पीएसी के जवानों पहुंचे तो देखा कि वार्ड नंबर 66 मध्यमेश्वर के भाजपा पार्षद प्रत्याशी मतदान केंद्र के अंदर अपने समर्थकों के साथ खड़े थे इस पर पुलिस ने पार्षद प्रत्याशी को मतदान केंद्र परिसर से बाहर जाने के लिए कहा।

विज्ञापन
Nikay Chunav: Names of people who reached the polling booth missing from the voting list, there was uproar at
हरिश्चंद्र इंटरमीडिएट कालेज के बाहर भाजपा प्रत्याशी की पुलिस से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगर निकाय चुनाव की रफ्तार बनारस में सुबह से ही धीमी गति से चल रही है। दोपहर 12:00 बजे तक चुनाव आयोग के अनुसार बनारस में 25 प्रतिशद वोटिंग रिकार्ड की गई। वहीं दोपहर बाद वोटिंग कि रफ्तार और धीमी हो गई। निकाय चुनाव में इस बार सबसे अधिक वोटरों का वोटिंग लिस्ट से नाम गायब होने का मामला सामने आया है। जिले के करीब हर वार्ड में मतदाता सूची से लोगों का नाम गायब था। इससे लोग नाराज थें। कई मतदान केंद्रों पर लोगों ने पीठासीन अधिकारी और चुनाव में लगे कर्मचारियों से बहस भी किया।

विज्ञापन


हालांकि बाद में उन्हें पुलिस और पीएसी के जवानों ने मतदान केंद्र से बाहर कर दिया। आदमपुर और कोतवाली जोन में सबसे अधिक लोगों का नाम मतदान सूची से गायब होने की शिकायत आई। कई परिवार ऐसे भी निकले जिनके पूरे सदस्यों का नाम ही मतदान सूची से गायब था। आदमपुर जोन के अन्तर्गत पड़ने वाले वार्ड नंबर 68 के मततादाता व फल विक्रेता ओंकार मौर्या ने बताया कि उनके घर के बच्चे, पत्नी और भाई (कुल आठ) सदस्यों का नाम गायब था। परिवार के लोग कज्जाकपुरा स्थित जोनल कार्यालय पर जब वोट देने गए तो उन्हें मतदान सूची सुन के नाम गायब होने की जानकारी हुई। इसी प्रकार कोनिया की रानी देवी, उनकी पुत्र सीता, बेटा राहुल का नाम भी गायब था। आदमपुर जेनल पर वोट देने आए सौकड़ों लोगों का नाम वोटिंग लिस्ट से गायब था। कई लोगों ने मतदान सूची से अपना नाम गायब होने पर विरोध भी किया लेकिन प्रशासन ने उन्हें मतदान केंद्र से बाहर कर दिया। 

विज्ञापन

Nikay Chunav: Names of people who reached the polling booth missing from the voting list, there was uproar at
वाराणसी मतदान करने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

हरिश्चंद्र इंटरमीडिएट कालेज के बाहर भाजपा प्रत्याशी की पुलिस से नोकझोंक

कोतवाली जोन के अन्तर्गत लोहटिया स्थित हरिश्चंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज के बाहर भाजपा प्रत्याशी की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने जब कोतवाली थाने की फोर्स और पीएसी के जवानों पहुंचे तो देखा कि वार्ड नंबर 66 मध्यमेश्वर के भाजपा पार्षद प्रत्याशी मतदान केंद्र के अंदर अपने समर्थकों के साथ खड़े थे इस पर पुलिस ने पार्षद प्रत्याशी को मतदान केंद्र परिसर से बाहर जाने के लिए कहा। जिसपर पार्षद प्रत्याशी अपने समर्थकों से साथ पुलिस से उलझ गए। करीब दस मिनट तक पुलिस और नेता के बीच वाद-विवाद चलता रहा। बाद में मौके पर मौजूद मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी और वोट देने आए लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। वहीं भाजपा पार्टी के नेता और पुलिस के बीच हुई नोंक झोंक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें पार्षद प्रत्याशी एक राज्य मंत्री का नाम लेकर पुलिस को अपने अरदब में ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed